एक्सप्लोरर

Money Changes in Oct 2023: हो जाइए तैयार... पहली तारीख से हो रहे ये 6 बड़े बदलाव, सीधे करेंगे आपकी जेब पर असर

Financial Changes From Oct 2023: नए महीने की शुरुआत के साथ ही कई वित्तीय नियमों में बदलाव हो जा रहा है. हम आपको उन बदलाव के बारे में बता रहे हैं जो अगले महीने से आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं.

Financial Rules Changing From 1 Oct 2023: सितंबर का महीना अब खत्म होने को आया है और जल्द ही नए महीने की शुरुआत हो जाएगी. अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही कई वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जो आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालेंगे. अगले महीने से क्रेडिट, डेबिट कार्ड, स्पेशल एफडी आदि से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है.

1. क्रेडिट, डेबिट कार्ड के नियमों में होने जा रहा बदलाव

1 अक्टूबर, 2023 से क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जुड़े एक जरूरी नियम में बदलाव होने जा रहा है. अक्टूबर से नए क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेते वक्त ग्राहकों को अपने कार्ड का नेटवर्क प्रोवाइडर सेलेक्ट करने की छूट मिलेगी. ऐसे में अब ग्राहकों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेते वक्त ज्यादा स्वतंत्रता मिलेगी.

2. इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी डेडलाइन 

सरकारी सेक्टर के बड़े बैंक इंडियन बैंक ने अपने ग्राहकों को के लिए 'Ind Super 400' और 'Ind Supreme 300 days' नाम की स्पेशल एफडी लॉन्च की थी, बैंक ने जिसकी डेडलाइन 31 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दी है. बैंक इन दोनों एफडी स्कीम पर सामान्य से ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

3. IDBI अमृत महोत्सव एफडी स्कीम

IDBI बैंक ने ग्राहकों के लिए अमृत महोत्सव नाम की स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम के तहत ग्राहकों को सामान्य एफडी से ज्यादा ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. यह स्कीम कुल 375 और 444 दिन की स्पेशल एफडी है. इस एफडी की डेडलाइन 31 अक्टूबर, 2023 को खत्म हो रही है. ऐसे में आपके पास इस स्कीम में निवेश का फायदा उठाने के लिए बस एक महीने का समय बचा है.

4. TCS रूल में हो रहा बदलाव

1 अक्टूबर से TCS के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अगर आप एक वित्त वर्ष में विदेश यात्रा पर तय लिमिट से अधिक पैसे खर्च करते हैं या फॉरेन इक्विटी, म्यूचुअल फंड, क्रिप्टोकरेंसी आदि में निवेश करते हैं, तो आपको अब TCS देना होगा. अगर आप विदेश यात्रा पर 7 लाख रुपये से अधिक खर्च करते हैं तो आपको 20 फीसदी तक TCS देना होगा.

5. एसबीआई वीकेयर स्कीम

एसबीआई ने सीनियर सिटीजन के लिए 5 से 10 साल की अवधि के लिए स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम की डेडलाइन 30 सितंबर को खत्म हो रही है. यह उम्मीद जताई जा रही है कि बैंक इस स्कीम को आगे बढ़ा सकती है. हालांकि अभी तक बैंक ने इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है. ऐसे में अगर आप स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द आज ही निवेश करें.

6. एलआईसी रिवाइवल कैंपेन

अगर आप एलआईसी पॉलिसी होल्डर हैं और आपकी कोई बीमा पॉलिसी लैप्स हो गई है तो आपके पास इसे दोबारा चालू करने का सुनहरा मौका है. भारतीय जीवन बीमा निगम ने 1 सितंबर से 31 अक्टूबर, 2023 के बीच स्पेशल रिवाइवल कैंपेन चालू किया है, जिसमें आप लैप्स हो गई पॉलिसी को कुछ पेनल्टी देकर दोबारा चालू कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल में जबरदस्त उछाल, अजमेर-वाराणसी समेत इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरहर, मसूर जैसी दाल होगी और महंगी? 67% बढ़ा विदेशी दालों का आयात
अरहर, मसूर जैसी दाल होगी और महंगी? 67% बढ़ा विदेशी दालों का आयात
Blinkit से दही मंगाकर ऐसे फंसी महिला, 98000 रुपए का लग गया चूना
Blinkit से दही मंगाकर ऐसे फंसी महिला, 98000 रुपए का लग गया चूना
किस लड़की ने पहनी 440 करोड़ की ब्रा और तोड़ दिए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
किस लड़की ने पहनी 440 करोड़ की ब्रा और तोड़ दिए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
वेनेजुएला से तेल मंगाना भारत के लिए नहीं आसान, अमेरिका बना रहा प्रेशर
वेनेजुएला से तेल मंगाना भारत के लिए नहीं आसान, अमेरिका बना रहा प्रेशर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
Embed widget