एक्सप्लोरर

Apple iPad: मेड इन इंडिया आईफोन की धूम, अब आईपैड की बारी, फॉक्सकॉन ने कर ली ये तैयारी

Made-in-India iPhone: भारत में पहले ही बड़े पैमाने पर एप्पल के आईफोन बनाए जा रहे हैं. अब फॉक्सकॉन भारत में ही आईपैड भी बनाने की तैयारी में लग गई है...

मेड-इन-इंडिया आईफोन की धूम के बाद अब भारत में एप्पल के अन्य लोकप्रिय प्रोडक्ट भी बड़े स्तर पर बनने वाले हैं. कॉन्ट्रैक्ट पर एप्पल के लिए आईफोन और आईपैड बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन भारत में अपने प्लांट का विस्तार करने की योजना बना रही है. फॉक्सकॉन की योजना है कि आईफोन के बाद आईपैड भी भारत में असेंबल किए जाएं.

तमिलनाडु स्थित प्लांट का होगा विस्तार

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सकॉन तमिलनाडु स्थित अपने प्लांट का विस्तार करने जा रही है. कंपनी की योजना प्लांट के परिचालन के स्तर को बढ़ाने की है. फॉक्सकॉन के इस प्लांट में अभी मुख्य रूप से एप्पल के आईफोन की असेंबलिंग की जाती है. अब वह श्रीपेरुंबदुर स्थित प्लांट में एप्पल के आईपैड की असेंबलिंग शुरू कर सकती है.

पूरी दुनिया में चल रहे मेड इन इंडिया आईफोन

इस सप्ताह बजट से पहले सोमवार को आई आर्थिक समीक्षा में बताया गया था कि भारत में आईफोन बनाने की रफ्तार तेजी से बढ़ी है. वित्त वर्ष 2023-24 में 14 फीसदी आईफोन भारत में बने थे. भारत में अभी आईफोन 12, आईफोन 13, आईफोन 14 और आईफोन 15 बन रहे हैं. मेड इन इंडिया आईफोन की आपूर्ति घरेलू बाजार में हो रही है. साथ ही एप्पल के अन्य बाजारों में भी मेड इन इंडिया आईफोन का निर्यात हो रहा है.

बजट का यह प्रस्ताव होगा मददगार

मंगलवार को पेश हुआ बजट भारत में एप्पल के उत्पादों की असेंबलिंग को प्रोत्साहित करने वाला साबित हो सकता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 20 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी करने का प्रस्ताव किया है. शुल्क कम होने से कंपोनेंट का भारत में आयात करना सस्ता हो जाएगा, जिससे कंपनियां स्थानीय स्तर पर असेंबल करने के लिए प्रोत्साहित होंगी.

भारत में फॉक्सकॉन की बड़ी योजनाएं

फॉक्सकॉन की बात करें तो उसने भारत के लिए बड़ी योजनाएं तैयार की है. कंपनी तमिलनाडु स्थित प्लांट का विस्तार करने के अलावा नए प्लांट भी लगाने जा रही है. फॉक्सकॉन ने फरवरी में एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसकी भारतीय अनुषंगी 1,200 करोड़ रुपये का निवेश कर नया प्लांट लगाने जा रही है. फॉक्सकॉन कर्नाटक के बेंगलुरू के पास भी एक मेगा फैक्ट्री बना रही है, जिसमें मुख्य रूप से एप्पल के उत्पाद ही बनाए जाएंगे. फॉक्सकॉन की गूगल के साथ भी बातचीत चल रही है, जो गूगल के पिक्सल फोन की असेंबलिंग के लिए है.

ये भी पढ़ें: नहीं बढ़ेगी रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को नए रिकॉर्ड की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
इंडोनेशिया में भी चलेगा भारत का UPI, QR Code से मजबूत होंगे रिश्ते, फिनटेक सेक्टर में बड़ा समझौता
इंडोनेशिया में भी चलेगा भारत का UPI, QR Code से मजबूत होंगे रिश्ते, फिनटेक सेक्टर में बड़ा समझौता
क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल
क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget