एक्सप्लोरर

Foxconn Telangana Investment: फॉक्सकॉन ने किया भारत के लिए खास ऐलान, अब तेलंगाना वाले प्लांट में लगाएगी 4 गुना पैसा

Foxconn Interconnect Technology: फॉक्सकॉन ताईवान की एक प्रमुख कंपनी है, जो एप्पल के लिए कांट्रैक्ट पर कई तरह के प्रोडक्ट की मैन्यूफैक्चरिंग करती है...

एप्पल की सबसे बड़ी सप्लायर कंपनी फॉक्सकॉन इन दिनों भारत पर काफी फोकस कर रही है. ताईवानी कंपनी भारत को अपना नया मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाना चाह रही है. इन प्रयासों के तहत कंपनी ने तेलंगाना में अपने निर्माणाधीन प्लांट में निवेश को पहले से कई गुना बढ़ाने का ऐलान किया है.

एप्पल की सबसे बड़ी सप्लायर

ताईवान की कंपनी फॉक्सकॉन कांट्रैक्ट पर मैन्यूफैक्चरिंग करती है. कंपनी एप्पल के लिए आईफोन समेत कई प्रोडक्ट बनाती है और अभी एप्पल की सबसे बड़ी सप्लायर है. फॉक्सकॉन की योजना आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने की भी है. उसके अलावा कंपनी भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट भी लगाने की योजना पर काम कर रही है.

पहले था इतना निवेश करने का प्लान

फॉक्सकॉन इंडिया के प्रतिनिधि वी ली ने शनिवार को एक सोशल मीडिया अपडेट में बताया कि तेलंगाना में अब उनकी कंपनी 400 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने वाली है. इससे पहले फॉक्सकॉन ने तेलंगाना प्लांट में 150 मिलियन डॉलर का निवेश करने की जानकारी दी थी. अब निवेश को बढ़ाए जाने के बाद यह बढ़कर 550 मिलियन डॉलर हो जाएगा, जो 150 मिलियन डॉलर के शुरुआती निवेश की तुलना में करीब 4 गुना है.

पैरेंट कंपनी के बोर्ड ने दी मंजूरी

फॉक्सकॉन की पैरेंट कंपनी एफआईटी हॉन तेंग लिमिटेड के बोर्ड ने तेलंगाना प्लांट में 400 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त निवेश को हाल ही में मंजूरी दी. एफआईटी हॉन तेंग ने इसकी जानकारी हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज को शुक्रवार को दी. उसने बताया कि एफआईटी सिंगापुर चांग यी इंटरकनेक्ट टेक्नोलॉजी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में 400 मिलियन डॉलर की पूंजी डालने वाली है. बाद में वी ली ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी.

मई में शुरू हुआ प्लांट पर काम

तेलंगाना के आईटी मिनिस्टर केटी रामा राव ने फॉक्सकॉन के द्वारा निवेश बढ़ाए जाने की जानकारी पर शनिवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि फॉक्सकॉन ग्रुप के साथ हमारी दोस्ती मजबूत बनी हुई है और हम अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रहे हैं.

फॉक्सकॉन इंटरकनेक्ट टेक्नोलॉजी ने इसी साल मई में तेलंगाना में अपने नए मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी थी.

ये भी पढ़ें: चाइनीज कनेक्शन को लेकर मुश्किलों में न्यूजक्लिक, अब एलन मस्क ने भी लिया ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SEBI ने शुरू की नई हेल्पडेस्क सुविधा, अब आसानी से कर सकेंगे सेटलमेंट के लिए आवेदन
SEBI ने शुरू की नई हेल्पडेस्क सुविधा, अब आसानी से कर सकेंगे सेटलमेंट के लिए आवेदन
500 Rupees News: आपका पांच सौ का नोट असली है या नकली? RBI ने बताया नोट पर छिपा 'सीक्रेट' फीचर, ऐसे पहचानें
आपका 500 का नोट असली है या नकली? RBI ने बताया नोट पर छिपा 'सीक्रेट' फीचर, ऐसे पहचानें
कहीं खुशी-कहीं गम! 1 जुलाई को LPG-पेट्रोल हुआ सस्ता तो ये सुविधाएं हुई महंगी, देखें लिस्ट
कहीं खुशी-कहीं गम! 1 जुलाई को LPG-पेट्रोल हुआ सस्ता तो ये सुविधाएं हुई महंगी, देखें लिस्ट
BNPL vs Credit Card: शॉपिंग से पहले जान लें! Buy Now Pay Later और क्रेडिट कार्ड में क्या है बड़ा अंतर?
शॉपिंग से पहले जान लें! Buy Now Pay Later और क्रेडिट कार्ड में क्या है बड़ा अंतर?

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget