एक्सप्लोरर

NewsClick Twitter Suspended: चाइनीज कनेक्शन को लेकर मुश्किलों में न्यूजक्लिक, अब एलन मस्क ने भी लिया एक्शन

NewsClick Row Latest Update: मीडिया कंपनी न्यूज क्लिक चीन के साथ कनेक्शन के आरोपों के बाद विवादों में चल रही है और इसने राजनीतिक रंग ले लिया है...

चीन के साथ कनेक्शन के आरोपों के बाद मीडिया कंपनी न्यूज क्लिक को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. जब से ये खबर सामने आई है कि न्यूज क्लिक को चीन से फंडिंग मिलती रही है, उसे विवादों का सामना करना पड़ रहा है. कई नेता व सामाजिक कार्यकर्ता न्यूज क्लिक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मीडिया कंपनी पहले भी पैसों के हेर-फेर के आरोपों को लेकर ईडी का निशाना बन चुकी है. अब एलन मस्क की ओर से भी कंपनी को झटका लगा है.

एक्स हैंडल पर मिल रहा ये अपडेट

विवादों में घिरने के बाद न्यूज क्लिक का एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर) अकाउंट सस्पेंड हो गया है. न्यूज क्लिक का हैंडल खोलने पर वहां एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी की ओर से बताया जा रहा है कि उक्त अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है. वहां कहा गया है कि ट्विटर हर वैसे अकाउंट को सस्पेंड कर देती है, जो उसके नियमों का उल्लंघन करता है.


NewsClick Twitter Suspended: चाइनीज कनेक्शन को लेकर मुश्किलों में न्यूजक्लिक, अब एलन मस्क ने भी लिया एक्शन

हाल ही में हुई ट्विटर की रिब्रांडिंग

एलन मस्क ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को एक्स के तौर पर रिब्रांड किया है. इस रिब्रांडिंग के तहत सोशल मीडिया कंपनी का लोगो भी बदल गया है. ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क उसमें लगातार बदलाव कर रहे हैं. रिब्रांडिंग से पहले वह ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी भी कर चुके हैं.

अभी साफ नहीं हो पाई है ये बात

रही बात न्यूज क्लिक के अकाउंट को सस्पेंड किए जाने की तो अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह एक्शन सरकार के कहने पर लिया गया है या एलन मस्क की कंपनी ने स्वतंत्र तौर पर यह कार्रवाई की है. फेसबुक से लेकर ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियां हर साल विभिन्न सरकारों के अनुरोध पर लाखों अकाउंट को सस्पेंड करती हैं. इस बारे में विवाद होने पर हाल ही में एलन मस्क ने साफ किया था कि उनकी कंपनी या खुद वह किसी देश के कानून से ऊपर नहीं हैं.

इस खोजी रिपोर्ट ने गरमाया मामला

न्यूज क्लिक के ताजा विवाद के जोर पकड़ने का कारण न्यूयॉर्क टाइम्स की एक ताजी रिपोर्ट है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने उक्त खोजी रिपोर्ट में बताया है कि न्यूज क्लिक चीन से फंडिंग लेकर भारत में चीनी प्रोपेगैंडा के तहत काम कर रही थी. रिपोर्ट के अनुसार, न्यूज क्लिक एक ऐसे वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा थी, जिसे उस अरबपति सिंघम से पैसे मिले थे, जो कथित तौर पर चीनी सरकारी मीडिया मशीनरी के साथ मिलकर काम करता है. बताया जाता है कि चीनी सरकार दुनिया भर में अपना प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए सिंघम के जरिए प्रभावशाली लोगों व मीडिया संस्थानों को करोड़ों-अरबों की फंडिंग करती है.

ये भी पढ़ें: डेढ़ साल पहले 5 रुपये भी न था भाव, आज 11 गुना ऊपर चढ़ चुका है ये डिफेंस शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget