एक्सप्लोरर

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट, 2.82 अरब डॉलर घटकर 640.33 बिलियन डॉलर पर आ गया रिजर्व

India Forex Reserves: 12 अप्रैल को आरबीआई ने डेटा जारी कर बताया था कि विदेशी मुद्रा भंडार 648.562 बिलियन डॉलर के ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है.

Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में इस हफ्ते भी गिरावट दर्ज की गई है. आरबीआई के मुताबिक 19 अप्रैल 2024 को खत्म हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.82 बिलियन घटकर 640.33 अरब डॉलर पर आ गया है जो पिछले हफ्ते 643.16 बिलियन डॉलर रहा था. ये लगातार दूसरा हफ्ते है जब विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखने को मिली है. 

भारतीय रिजर्व बैंक ने 26 अप्रैल 2024 को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है इस डेटा के मुताबिक 19 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में फॉरेन करेंसी रिजर्व 2.82 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 640.33 बिलियन डॉलर पर आ गया है जो इसके पहले हफ्ते में 643.16 बिलियन डॉलर रहा था. इससे पहले 12 अप्रैल को आरबीआई ने डेटा जारी कर बताया था कि विदेशी मुद्रा भंडार 648.562 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा था.  

आरबीआई के मुताबिक विदेशी करेंसी एसेट्स 3.79 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 560.86 बिलियन डॉलर रहा है. जबकि इस दौरान गोल्ड रिजर्व में उछाल देखने को मिला है. गोल्ड रिजर्व 1.01 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 56.80 बिलियन डॉलर रहा है. एसडीआर 43 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 18.03 बिलियन डॉलर रहा है. इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड के पास जमा रिजर्व 2 मिलियन डॉलर की कमी के साथ घटकर 4.63 बिलियन डॉलर रहा है.  

वैश्विक तनाव के चलते इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में उछाल देखने को मिला है. डॉलर के मुकाबले रुपये कमजोर हुआ है. माना जा रहा कि रुपये को थामने के लिए आरबीआई ने करेंसी मार्केट में दखल दिया है जिसके चलते फॉरेन करेंसी रिजर्व घटा है. बहरहाल पिछले दो हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 8.23 बिलियन डॉलर की गिरावट आ चुकी है. घरेलू करेंसी को संभालने या डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट को थामने के लिए आरबीआई जब भी दखल देता है तब विदेशी मुद्रा भंडार में बदलाव देखने को मिलता है. आज के ट्रेड में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 83.35 प्रति डॉलर के लेवल पर क्लोज हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Indigo Update: बढ़ते एविएशन सेक्टर में अपनी पैठ और मजबूत करेगी इंडिगो, पहली बार दिया 30 वाइडबॉडी प्लेन का आर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुकिंग से पहले चेक करें आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत, कहीं बढ़ तो नहीं गया रेट?
बुकिंग से पहले चेक करें आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत, कहीं बढ़ तो नहीं गया रेट?
महंगा हुआ सोना और सस्ती हुई चांदी, जानें प्रति 10 ग्राम दोनों की आज ताजा कीमत
महंगा हुआ सोना और सस्ती हुई चांदी, जानें प्रति 10 ग्राम दोनों की आज ताजा कीमत
रूस से सस्ता तेल बंद हुआ तो 120 रुपए के पार होगा पेट्रोल? समझें 100% US टैरिफ का गणित
रूस से सस्ता तेल बंद हुआ तो 120 रुपए के पार होगा पेट्रोल? समझें 100% US टैरिफ का गणित
Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप
Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget