एक्सप्लोरर

Foreign Exchange Reserves: विदेशी निवेशकों भंडार 2 अरब डॉलर घटकर आ गया 688 अरब डॉलर पर, FPI की बिकवाली का असर

India Forex Reserves: आरबीआई के गोल्ड रिजर्व का वैल्यू 1.786 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 67.44 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है.

Foreign Exchange Reserves: लगातार तीसरे हफ्ते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की बिकवाली के चलते भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में गिरावट देखने को मिला है. 18 अक्टूबर 2024 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.163 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 688.267 बिलियन डॉलर पर आ गया है  जो इसके पहले हफ्ते में  690 बिलियन डॉलर रहा था. 

बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक 18 अक्टूबर को खथ्म हुए सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व 2.163 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 688.267 बिलियन डॉलर रहा है. विदेशी करेंसी एसेट्स में भी गिरावट देखने को मिली है और ये 3.885 बिलियन डॉलर घटकर 598.23 बिलियन डॉलर रहा है. विदेशी करेंसी एसेट्स 600 बिलियन डॉलर के नीचे आ चुका है. 

आरबीआई के गोल्ड रिजर्व (RBI Gold Reserve) के मुताबिक इस अवधि में गोल्ड रिजर्व में जोरदार उछाल देखने को मिला है. आरबीआई गोल्ड रिजर्व 1.786 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 67.44 बिलियन डॉलर रहा है. एसडीआर 68 मिलियन डॉलर घटकर 18.27 बिलियन डॉलर और आईएमएफ के रिजर्व 16 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 4.31 बिलियन डॉलर पर आ गया है. अक्टूबर के पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के पार जा पहुंचा था. लेकिन उसके बाद से उसमें लगातार गिरावट देखने को मिली है. तीन हफ्तों में फॉरेक्स रिजर्व में 16 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमी आ चुकी है.  

भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का नतीजा है कि करेंसी मार्केट में एक डॉलर के मुकाबले रुपये 84.08 के लेवल पर क्लोज हुआ है. अक्टूबर महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर्स बेचकर अपने पैसे निकाले हैं जिसके चलते एक तरफ शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है तो इसका असर विदेशी मुद्रा भंडार पर भी पड़ा है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकालकर चीन में निवेश कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें 

Elon Musk Net Worth: एलन मस्क के नेटवर्थ में एक ही दिन में आया रिकॉर्ड उछाल, जानें क्यों इतनी बढ़ गई संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget