एक्सप्लोरर

विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, 5.40 बिलियन डॉलर घटकर 643.16 अरब डॉलर पर आ गया फॉरेक्स रिजर्व

India Forex Reserve: रुपया डॉलर के मुकाबले बेहद कमजोर हुआ है. इस बात के आसार हैं कि रुपये को थामने के लिए सेंट्रल बैंक ने करेंसी मार्केट में दखल दिया जिसके चलते डॉलर रिजर्व घटा है

Foreign Exchange Reserves: वैश्विक उठापटक के चलते निवेशकों को निवेश निकालने और डॉलर के सामने रुपये में आई कमजोरी के चलते विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 12 अप्रैल 2024 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.40 बिलियन डॉलर घटकर 643.16 बिलियन डॉलर पर आ गया है.    

विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेयर भारतीय रिजर्व बैंक ने डेटा जारी किया है. आरबीआई के मुताबिक 12 अप्रैल 2024 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है और ये 5.40 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 643.16 बिलियन डॉलर पर आ गया है. इसके पहले 5 अप्रैल 2024 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर 648.562 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा था. 

आरबीआई के डेटा के मुताबिक इस दौरान विदेशी करेंसी एसेट्स 6.51 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 564.65 बिलियन डॉलर पर आ गया है. हालांकि इस अवधि के दौरान आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में उछाल देखने को मिला है. गोल्ड रिजर्व 1.241 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 55.79 बिलियन डॉलर पर आ गया है. जबकि एसडीआर 93 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 18.07 बिलियन डॉलर और इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड के पास जमा रिजर्व 35 मिलियन डॉलर की कमी के साथ घटकर 4.63 बिलियन डॉलर पर आ गया है. 

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट के कारणों पर नजर डालें तो इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और इसके चलते कच्चा तेल समेत कमोडिटी के दामों में उछाल के कारण रुपया डॉलर के मुकाबले बेहद कमजोर हुआ है.  इस बात के आसार हैं कि रुपये को थामने के लिए सेंट्रल बैंक ने करेंसी मार्केट में दखल दिया जिसके चलते डॉलर रिजर्व घटा है. घरेलू करेंसी को संभालने या डॉलर के मुकाबले गिरावट रोकने के लिए आरबीआई जब भी दखल देता है तब विदेशी मुद्रा भंडार में बदलाव देखने को मिलता है. आज के ट्रेड में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.47 प्रति डॉलर के लेवल पर क्लोज हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

दिग्गज IT कंपनियों में कम हायरिंग के चलते घटा हेडकाउंट, 2023-24 में 63,759 घट गई एम्पलॉयज की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! क्रूड 114 डॉलर के पार , हफ्ते भर में 8% उछला भाव
महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! क्रूड 114 डॉलर के पार , हफ्ते भर में 8% उछला भाव
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget