एक्सप्लोरर

Zomato ने भारत में ऊबर ईट्स के कारोबार का किया अधिग्रहण

Zomato ने कहा है कि ऊबर ईट्स अपना ऑपरेशन बंद करेगी. उससे जुड़े रेस्तरां, सप्लाई पार्टनर और ग्राहकों को मंगलवार से जोमैटो प्लेटफॉर्म से जोड़ना शुरू कर दिया जाएगा.

नई दिल्ली: फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने ऊबर ईट्स (Uber Eats) के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण कर लिया है. कंपनी ने मंगलवार को बताया कि यह सौदा पूरी तरह से शेयरों पर आधारित है. सौदे के तहत, ऊबर को जोमैटो में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी.

जोमैटो ने बयान में कहा कि ऊबर ईट्स भारत में अपना परिचालन (ऑपरेशन) बंद करेगी. उससे जुड़े रेस्तरां, आपूर्ति भागीदारों (सप्लाई पार्टनर) और ग्राहकों को मंगलवार से जोमैटो प्लेटफॉर्म से जोड़ना शुरू कर दिया जाएगा. इंफो एज (इंडिया) ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि लेनदेन पूरा होने पर उसकी जोमैटो में शेयर हिस्सेदारी घटकर 22.71 प्रतिशत रह जाएगी. इंफो एज, जोमैटो में एक शेयरधारक है.

जोमैटो के अपने मौजूदा निवेशक एंट फाइनेंशियल से 15 करोड़ डॉलर जुटाने के बाद यह सौदा किया गया है. मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि इस सौदे से जोमैटो की बाजार हिस्सेदारी करीब 55 प्रतिशत हो जाएगी.

जोमैटो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने कहा, "हमें भारत के 500 से ज्यादा शहरों में ऑनलाइन खाने की डिलिवरी करने वाला व्यवसाय बनाने पर गर्व है. यह अधिग्रहण इस श्रेणी में हमारी स्थिति को मजबूत करेगा."

ऊबर ईट्स के 41 शहरों में 26,000 रेस्तरां हैं. उसने भारत में 2017 में परिचालन शुरू किया था. ऊबर ईट्स एप चलाने पर ग्राहकों को एक संदेश दिख रहा है जिसमें लिखा है कि वह भारत से बाहर ऊबर ईट्स को इस्तेमाल कर सकते हैं.

जोमैटो और ऊबर ईट्स के बीच महीनों से बातचीत जारी थी. जोमैटो और स्विगी से कड़ी प्रतिस्पर्धा में ऊबर ईट्स को नुकसान का सामना करना पड़ रहा था. सूत्रों ने कहा कि ऊबर ईट्स के 245 स्थायी (पूर्णकालिक) कर्मचारी प्रभावित होंगे और इनमें से कुछ को ऊबर में अन्य भूमिकों में रखा जा सकता है.

ऊबर के सीईओ दारा खुसरोशाही ने बयान में कहा, "ऊबर के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हम अपने यात्रा (कैब सेवा) कारोबार में निवेश करना जारी रखेंगे. हम जोमैटो के बेहतर पूंजी प्रबंधन के साथ तेजी से आगे बढ़ने की क्षमता से काफी प्रभावित हैं. आशा करते हैं कि वह आगे भी सफलता हासिल करती रहेगी."

हुंडई ने लॉन्च की नई सिडान 'ऑरा', वायरलेस चार्जिंग जैसे कई खास फीचर्स से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा

वीडियोज

'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget