एक्सप्लोरर

Dividend Stock: इस कंपनी के शेयरधारकों की हुई चांदी, सबसे बड़े डिविडेंड का किया ऐलान

Dividend Stock: एफएमसीजी सेक्टर की बड़ी कंपनी ने अपने शेयरधारकों को जबरदस्त डिविडेंड देने का ऐलान कर दिया है और ये इसका रिकॉर्ड डिविडेंड है.

Dividend Stock News: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी Marico के शेयरधारकों के लिए 27 फरवरी 2024 बेहद खास रहा है. कंपनी ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में डिविडेंड देने का फैसला किया है. स्टॉक एक्सचेंजों को इस बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है. खास बात ये है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में दूसरी बार अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

कितना मिलेगा डिविडेंड

मैरिको ने मंगलवार को अपने निवेशकों को 6.50 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान किया है. 19 फरवरी 2024 को बोर्ड ने अपने फैसले में डिविडेंड देने की रिकार्ड डेट 6 मार्च 2024 तय की है. ऐसे में किन शेयरहोल्डर्स को इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा इसका पता 6 मार्च को चल जाएगा. शेयर मार्केट को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी शेयरहोल्डर्स को दूसरे डिविडेंड का भुगतान 28 मार्च से पहले कर देगी.

दिया अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड

FMCG क्षेत्र की बड़ी कंपनी Marico ने अब तक के सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान किया है. इससे पहले भी कंपनी कई बार डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है. कंपनी ने 7 नवंबर 2023 को 3 रुपये, 8 मार्च 2023 को 4.5 रुपये, 4 फरवरी 2022 को 6.25 रुपये और 9 नवंबर 2021 को 3 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है. ऐसे में मंगलवार को ऐलान किया गया डिविडेंड अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है.

कंपनी में हुए हैं बड़े बदलाव-
 
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में कंपनी ने डिविडेंड के ऐलान के साथ ही कुछ बड़े बदलाव का भी ऐलान किया है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने निखिल खट्टौ को एडिशनल डायरेक्टर के पद देने का फैसला किया है. उनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2024 को रोटेशन के आधार पर खत्म हो रहा है. निखिल खट्टौ ने साल 2013 से स्वतंत्र निदेशक के रूप में कंपनी का कार्यभार संभाला हुआ है. 31 मार्च 2024 को उनके कार्यकाल का आखिरी दिन है. ऐसे में नॉन-इंडिपेंडेंट एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में वह अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाएंगे या नहीं यह फैसला शेयरधारकों के हाथ में है.

ये भी पढ़ें-

Juniper Hotels listing: जूनिपर होटल्स की फ्लैट लिस्टिंग, शेयर में तुरंत दिखा 11 फीसदी का उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget