एक्सप्लोरर

Firstcry IPO: फर्स्टक्राई के आईपीओ पर भी पड़ा बाजार के बिगड़े सेंटीमेंट का असर, केवल 12.22 गुना हुआ सब्सक्राइब

Brainbees Solutions Limited IPO: इस हफ्ते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है जिसका असर ओला इलेक्ट्रिक और फर्स्टक्राई के आईपीओ पर पड़ा है.

Firstcry IPO: फर्स्टक्राई (Firstcry) नाम से किड्सवीयर बेचने वाली ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड (Brainbees Solutions Limited) का आईपीओ को निवेशकों को भी फीका रेस्पांस मिला है लेकिन ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ को मिले रेस्पांस से बेहतर है. फर्स्टक्राई का आईपीओ आवेदन के आखिरी दिन 12.22 गुना सब्सक्राइब होकर क्लोज हुआ है जिसमें संस्थागत निवेशकों ने बढ़ चढ़कर आईपीओ में हिस्सा लिया है. रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा को फीका रेस्पांस मिला है. 

ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड के आईपीओ में संस्थागत निवेशकों (QIB) के लिए 2,70,36,953 शेयर्स रिजर्व रखे गए थे और इस कैटगरी में कुल 52.19 करोड़ शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है और ये कैटगरी केवल 19.30 गुना सब्सक्राइब हुआ है.  गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व कैटगरी को भी ठंडा रेस्पांस मिला है. 1,35,18,476 शेयर्स गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखे गए थे और कुल कुल 6,32,38,752 शेयर्स के लिए आवेदन मिला था और ये कैटगरी 4.68 गुना सब्सक्राइब हुआ है. रिटेल निवेशकों के लिए 90,12,317 शेयर्स रिजर्व रखे गए थे और 2,0817,792 शेयर्स के लिए आवेदन मिला है और ये कैटगरी केवल 2.21 गुना ही सब्सक्राइब हुआ है. कर्मचारियों के लिए रिजर्व कैटगरी 6.57 गुना सब्सक्राइब हुआ है. 

फर्स्टक्राई का आईपीओ 6 अगस्त को खुला था और 8 अगस्त आवेदन का आखिरी दिन था. कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 440 से 465 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी ने आईपीओ के जरिए 4,187.72 करोड़ रुपये जुटाये हैं.  कंपनी के आईपीओ में 1,666 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयरों के जरिए और 2,527.72 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाया है. आईपीओ के हिसाब से कंपनी की वैल्यू 22,475 करोड़ रुपये आंकी गई है. सफल निवेशकों को 9 अगस्त को शेयर अलॉट किए जाएंगे, जबकि उनके डीमैट अकाउंट में 12 अगस्त को शेयर क्रेडिट किए जाएंगे. आईपीओ के बाद फर्स्टक्राई के शेयरों की लिस्टिंग 13 अगस्त को होगी.

फर्स्टक्राई चाइल्ड केयर कैटेगरी में बड़ा रिटेल ब्रांड है जिसकी स्थापना 2010 में हुई थी. कंपनी ओमनीचैनल्स यानि ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के जरिए देश के कई प्रमुख शहरों में बच्चों के कपड़ों समेत बच्चों की देख-भाल से जुड़े प्रोडेक्ट्स बेचती है. कंपनी अभी 85 शहरों में 100 से ज्यादा स्टोर चला रही है. कंपनी फनस्कूल, फारलिन, मैटल, पैंपर्स, डिज्नी समेत 12 सौ ब्रांड के 90 हजार से ज्यादा उत्पादों की बिक्री करती है.कंपनी ने 30 अप्रैल को अपने आईपीओ के लिए नए सिरे से ड्राफ्ट पेपर फाइल किया था. ग्रे मार्केट में फर्स्टक्राई का आईपीओ का जीएमपी 17 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यानि इस हिसाब से शेयर के 482 रुपये पर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के आसार हैं. 

ये भी पढ़ें 

अंबानी फैमिली 25.75 लाख करोड़ रुपये के वैल्यू के साथ सबसे अमीर बिजनेस परिवार, अडानी फैमिली इस मामले में टॉप पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget