एक्सप्लोरर

पैनिक बटन के साथ पहला मोबाइल हैंडसेट एलजी k10 2017 अब बाजार में उपलब्ध

नई दिल्लीः विपदा आए तो घबराने की दरकार नहीं. बस अपने मोबाइल हैंडसेट पर एक बटन दबाएं, मदद हाजिर हो जाएगा. सरकार के निर्देश के बाद पैनिक बटन के साथ देश का पहला मोबाइल हैंडसेट एलजी इंडिया ने बाजार में उतारा है. इसकी कीमत करीब 14 हजार रुपये है.

कानून और सूचना तकनीक मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नया हैंडसेट लांच किया. इस हैंडसेट के पिछले हिस्से में एक खास बटन लगा है जो वास्तव में पैनिक बटन है. अगर महिलाएं खास तौर पर किसी मुसीबत में फंस जाती है तो बस इस बटन को 3 बार दबाने की जरुरत होगी. इससे फोन पूरे देश के लिए एक आपातकालीन नम्बर 112 से जुड़ जाएगा. इस नंबर पर पुलिस, अस्पताल, फायर ब्रिगेड और महिला हेल्पलाइन, चारों से मदद मिल सकती है. प्रसाद का कहना है कि तकनीक किस तरह से सुरक्षा ढ़ाल मुहैया करा सकता है, नया बटन उसी की एक बानगी है.

पैनिक बटन की सोच निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड के बाद आयी थी. हालांकि इस पर अंतिम फैसला लेने में तीन साल का वक्त लगा और पिछले साल ये तय हुआ पहली जनवरी के बाद हर मोबाइल हैंडसेट में पैनिक बटन देना जरुरी होगा. स्मार्टफोन में जहां विशेष फोन लगाना होगा, वहीं आम फोन यानी फीचर फोन में 5 या 9 नंबर दबाने पर आपातकालीन सेवाएं मिल सकेगी. अब इस मामले में अगली डेडलाइन 1 जनवरी 2018 है जिसके तहत हर मोबाइल हैंडसेट में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) होना जरुरी होगा. जीपीएस की मदद से किसी भी तरह की आपात स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को ढ़ूंढना आसान होगा, क्योंकि उसके फोन का लोकेशन विभिन्न इमरजेंसी सेवाओं के कंट्रोल रुम में आ जाएगा.

बहरहाल, एलजी के नए फोन की कीमत 13 हजार 990 रुपये रखी गयी है. इसमें 2 सिम काम कर सकता है. इस हैंडसेट पर वीओएलटीई (VoLTE – Voice over Long Term Evolution) तकनीक का इस्तेमाल कर बातचीत तो हो सकती है, साथ ही वीआईएलटीई (ViLTE – Video over Long Term Evolution) के जरिए वीडियो एक जगह से दूसरे जगह आसानी से भेजा जा सकता है. ये हैंडसेट, काला, सुनहरा और टाइटेनियम रंग में उपलब्ध है. खुदरा दुकानों में फोन 23 फरवरी से उपलब्ध होगा जबकि 26 फरवरी से ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP की आबकारी नीति: जानिए कैसे तय होते हैं शराब और बीयर के दाम
UP की आबकारी नीति: जानिए कैसे तय होते हैं शराब और बीयर के दाम
रविवार को कौनसे बैंक खुले हैं और कौनसे बंद? हड़ताल से पहले लें जरूरी जानकारी
रविवार को कौनसे बैंक खुले हैं और कौनसे बंद? हड़ताल से पहले लें जरूरी जानकारी
कौन है Muthoot Fincorp का मालिक, कंपनी बनी टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर
कौन है Muthoot Fincorp का मालिक, कंपनी बनी टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर
बॉस बनकर आया AI का फोन, बैंक चेयरमैन ने ट्रांसफर कर दिए 1034 करोड़
बॉस बनकर आया AI का फोन, बैंक चेयरमैन ने ट्रांसफर कर दिए 1034 करोड़

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget