एक्सप्लोरर

आम बजट की तारीख बदली, अब बदल सकती है वित्त वर्ष की तारीख!

नई दिल्ली: आम बजट की तारीख बदलने के बाद अब मोदी सरकार की नजर वित्त वर्ष की तारीख बदलने पर है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात के संकेत नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में दिए.

रविवार को हुई बैठक के समापन में मोदी ने कहा कि वित्त वर्ष जनवरी से दिसम्बर करने को लेकर सुझाव आए है. उन्होंने राज्यों से इस बारे में पहल करने की अपील की. बाद में इसके बारे में पूछे जाने पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष अऱविंद पनगढ़िया ने कहा कि अभी प्रधानमंत्री ने जिक्र किया है, अभी इसे लागू करने के लिए कोई समय-सीमा या विस्तार से योजना नहीं बनायी गयी है. वैसे पनगढिया ने ये भी कहा कि फसल के मौसम को देखते हुए वित्त वर्ष के स्वरूप में बदलाव की सिफारिश है.

मोदी का ये मत ऐसे समय में आया है जब वित्त वर्ष के नए स्वरुप को खंगालने वाली शंकर आचार्य समिति ने अपनी रपट सरकार को सौंप दी है. हालांकि अभी समिति की रपट सार्वजनिक नहीं की गयी है, लेकिन मोदी की बातों से यही समझा जा सकता है कि समिति तारीख बदलने के पक्ष में है.

अगर समिति के सुझाव पर अमल हुआ तो वित्त वर्ष की शुरुआती और अंतिम तारीख बदल जाएगी. देश में वित्त वर्ष, कैलेडेंर वर्ष से इतर होता है. वित्त वर्ष दो कैलेंडर सालों में में फैला होता है. इसकी शुरुआत पहले कैलेडेंर वर्ष में 1 अप्रैल से होती है जबकि अंत अगले वर्ष 31 मार्च को. मसलन, वित्त वर्ष 2017-18 की शुरुआत 1 अप्रैल 2017 को हुई है जबकि अंत 31 मार्च 2018 को होगी. दूसरी ओर कैलेंडर वर्ष 1 जनवरी से शुरु होकर 31 दिसम्बर को खत्म होता है. आर्थिक गतिविधियों जैसे बजट और कंपनियों के वित्तीय नतीजो में वित्त वर्ष का इस्तेमाल होता है.

वित्त वर्ष की तारीख बदलने के पीछे कई मुद्दों पर विचार किया गया है, मसलन

· केंद्र और राज्य सरकार की खर्च और आमदनी का सही अनुमान

· अलग-अलग फसली सत्र पर असर

· वित्त वर्ष का कामकाज के सत्र से संबंध

· टैक्स व्यवस्था और प्रक्रिया

· सांख्यिकी और आंकड़ों का संग्रहण

· बजट से जुड़े विधायी कार्य को पूरा करने के लिए कार्यपालिका की सहूलियत

देश में दो कैलेंडर वर्ष में वित्त वर्ष की व्यवस्था 1867 में शुरु की गयी थी. उसके पहले वित्त वर्ष की शुरुआत पहले कैलेडर वर्ष में 1 मई को शुरु होती थी और खत्म अगले कैलेंडर वर्ष के 31 अप्रैल को. 1984 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वित्त वर्ष की व्यवस्था में बदलाव की संभावनाएं खंगालने और नयी व्यवस्था के बारे में सिफारिश देने के लिए एल के झा कमेटी का गठन किया. कमेटी ने मानसून के असर को देखते हुए वित्त वर्ष की शुरुआत जनवरी से शुरु करने की सिफारिश की थी, यानी कैलेंडर वर्ष और वित्त वर्ष के बीच कोई अंतर नहीं रखना. हालांकि कमेटी ने ये भी सुझाव दिया कि अगर व्यावहारिक दिक्कत हो तो वित्त वर्ष की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाए, वैसे तत्कालीन सरकार ने व्यवस्था में किसी तरह के फेरबदल से इनकार कर दिया.

वैसे बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार वित्तीय परम्पराओं में बदलाव करने के लिए जानी जाती रही है. यदि वाजपेयी सरकार (1999-2004) के दौरान आम बजट पेश करने का समय शाम बजे से बदलकर सुबह 11 कर दिया गया तो मोदी सरकार ने फरवरी के आखिरी कार्यदिवस के बजाए पहले कार्यदिवस को बजट पेश करने का फैसला किया.

दुनिया के कई देशों में वित्त वर्ष और कैलेंडर वर्ष मे कोई फर्क नहीं होता, जबकि कुछ देशों में अलग-अलग तारीख है. मसलन, अमेरिका में वित्त वर्ष 1 अक्टूबर से शुरु होकर अगले वर्ष 30 सितम्बर को खत्म होता है तो ब्रिटेन और जापान में भारत की तरह की पहली अप्रैल से 31 मार्च तक.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Interest Rate: 3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
Petrol: 5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
Cyber Fraud: ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget