एक्सप्लोरर

Money Rules: गैस सिलेंडर से क्रेडिट कार्ड तक, पहली तारीख से बदल गए आपकी जेब पर पर असर डालने वाले ये नियम

Money Rules: आज से पैसों से जुड़े कई नियम बदल गए हैं. इसमें एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव से लेकर क्रेडिट कार्ड तक शामिल है. जानते हैं इस बारे में.

Money Rules From 1 August: आज अगस्त की पहली तारीख है. नए महीने की शुरुआत के साथ ही कई वित्तीय बदलाव हुए हैं, जो आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालते हैं. इसमें गैस सिलेंडर के दाम से लेकर फास्टैग रूल्स , एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के नियम तक शामिल हैं. जानते हैं इस बारे में...

1. एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव

सरकारी गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है. आज भी कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है. इनके दाम आज से साढ़े आठ रुपये तक बढ़ गए हैं. इससे पहले जुलाई में सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी.

2. क्रेडिट कार्ड के नियम में हुआ बदलाव

देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने आज से अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया है. आज से क्रेडिट के जरिए CRED, Cheq, MobiKwik, Freecharge जैसे थर्ड पार्टी ऐप पर पेमेंट करने पर आपको ट्रांजेक्शन की राशि का एक फीसदी सर्विस चार्ज के रूप में देना होगा. इसके साथ ही 15,000 रुपये से अधिक के फ्यूल ट्रांजेक्शन पर आपको 1 फीसदी सर्विस चार्ज देना होगा. इस सर्विस चार्ज की सीमा अधिकतम 3,000 रुपये होगी. वहीं ईएमआई ट्रांजेक्शन पर ग्राहकों को आज से 299 रुपये ट्रांजेक्शन फीस देनी होगी.

3. फास्टैग रूल्स में हुआ बदलाव

फास्टैग के नियमों में आज से बदलाव हुआ है. जिन फास्टैग यूजर्स के केवाईसी कराए हुए तीन साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, उन्हें 1 अगस्त से लेकर 31 अक्तूबर तक केवाईसी करवाना आवश्यक हो गया है. यूजर्स और कंपनी अपने फास्टैग अकाउंट के KYC की प्रक्रिया को 31 अक्टूबर तक पूरा करवा सकते हैं. वहीं फास्टैग अकाउंट का केवाईसी प्रोसेस पूरा न होने पर 1 अगस्त से उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है.

4. आज से आईटीआर फाइल करने पर लगेगी पेनाल्टी

असेसमेंट ईयर 2024-25 का इनकम टैक्स रिटर्न आज से फाइल करने पर आपको पेनल्टी देनी होगी. इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 31 जुलाई को खत्म हो गई है. अब रिटर्न फाइल करने पर आपको 1,000 से लेकर 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा.

5. गूगल मैप्स की सर्विस हो सस्ती

गूगल मैप्स की सर्विस आज से सस्ती हो गई है. गूगल मैप्स ने भारत में अपने सर्विस चार्ज को 70 फीसदी तक सस्ता कर दिया है. इसके साथ ही अब ग्राहक डॉलर में पेमेंट करने के बजाय रुपये में भी पेमेंट कर सकते हैं.

6. बैंक 14 दिन रहेंगे बंद

अगस्त में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. इस महीने बैंक 14 दिन बंद रहेंगे. इसमें जन्माष्टमी से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक के अवकाश शामिल हैं. वहीं इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल है. 

ये भी पढ़ें-

Kerala Tour: केरल की हसीन वादियों में सैर करना है बेहद सस्ता, IRCTC के इस पैकेज में तुरंत कराएं बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी के लिए लोन! किसानों ने सरकार से की अनोखी मांग, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
पानी के लिए लोन! किसानों ने सरकार से की अनोखी मांग, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
2 से 8 नवंबर तक कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें अपने छुट्टी की पूरी लिस्ट
2 से 8 नवंबर तक कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें अपने छुट्टी की पूरी लिस्ट
48 साल से नहीं पिया पानी! 96 साल के वॉरेन बफेट प्यास लगने पर क्या पीते हैं?
48 साल से नहीं पिया पानी! 96 साल के वॉरेन बफेट प्यास लगने पर क्या पीते हैं?
फ्लाइट टिकट पर महंगाई की मार, चौथी बार बढ़े ATF के दाम
फ्लाइट टिकट पर महंगाई की मार, चौथी बार बढ़े ATF के दाम

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं...', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
Snoring Sound Effect Sleep: नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
Embed widget