एक्सप्लोरर

75 Rupees Coin: नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी होगा खास ‘सिक्का’, होंगी कई खासियतें

New Parliament Building: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर 75 रुपये का खास सिक्का जारी होगा. जानें सिक्के की खास बातें...

75 rupees coin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं. इस मौके पर 75 रुपये का नया सिक्का भी जारी होगा, जिसमें कई खासियतें होंगी. वित्त मंत्रालय ने नए सिक्के की ढलाई को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है.

इन धातुओं से बनेगा सिक्का

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर 75 रुपये का सिक्का (Rs 75 Coin) लॉन्च किया जाएगा. इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा. इसमें 50 फीसदी चांदी और 40 फीसदी कॉपर का मिश्रण होगा. वहीं 5-5 फीसदी निकल और जिंक धातु होंगे.

ऐसा होगा नया सिक्का

75 रुपये के इस नए सिक्के के अगले हिस्से पर अशोक स्तंभ के नीचे मूल्यवर्ग 75 रुपये लिखा होगा. इसके अलावा दाएं व बाएं हिन्दी और अंग्रेजी में भारत लिखा होगा. वहीं सिक्के के दूसरे हिस्से में नए संसद भवन का चित्र होगा, जिसके ऊपर हिन्दी में और नीचे अंग्रेजी में संसद संकुल लिखा होगा. संसद के चित्र के ठीक नीचे वर्ष 2023 अंकित होगा.

कोलकाता टकसाल में ढलाई

इस सिक्के को भारत सरकार की कोलकाता टकसाल में ढाला जा रहा है. पीएम मोदी द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान इसे लॉन्च किया जाएगा. वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस सिक्के को फर्स्ट शेड्यूल के नियमों को ध्यान में रखते हुए ढाल जाएगा.

कुछ राजनीतिक दलों का विरोध

आपको बता दें कि नए संसद भवन को लेकर देश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं. कांग्रेस सहित कुछ राजनीतिक दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. विरोध कर रहे दलों का तर्क है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री को नहीं बल्कि राष्ट्रपति को करना चाहिए.

ऐसा है नया संसद भवन

बात नए संसद भवन की करें तो इसे तिकोने आकार में डिजाइन किया गया है. नए संसद भवन की लोकसभा में 888 सीटें हैं और विजिटर्स गैलरी में 336 से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम है. वहीं नई राज्‍यसभा में 384 सीटें हैं और विजिटर्स गैलरी में 336 से ज्‍यादा लोगों के बैठने की क्षमता है. नए संसद भवन को बनाने में भारतीय परंपरा के साथ-साथ आधुनिकता का ख्याल रखा गया है. इसके परिसरों को विभिन्न अत्याधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है.

ये भी पढ़ें: छाने लगी मंदी, जर्मनी में दस्तक... यहां देखें भयावह महामंदी की तस्वीरें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget