एक्सप्लोरर

GDP Data: जीडीपी डेटा पर सवाल उठाने वालों को वित्त मंत्री ने ऐसे दिया जवाब, CEA ने आंकड़ों को बढ़ाकर पेश करने के आरोपों को किया खारिज

Indian Economy: जीडीपी डेटा पर सवाल उठाने वालों पर वित्त मंत्री और मुख्य आर्थिक सलाहकार ने तीखा प्रहार किया है.

GDP Data: वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में भारत का जीडीपी 7.8 फीसदी रहा है. एक तरफ पूरी दुनिया के बड़े देशों की अर्थव्यवस्था की रफ्तार कुंद पड़ चुकी है. ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से विकास करने वाली इकोनॉमी बनकर उभरी है. लेकिन हाल के दिनों में पहली तिमाही के भारत के जीडीपी डेटा पर सवाल खड़ा करते हुए इसे सांख्यिकी विसंगति (Statistical Discrepancy) करार दिया गया है जिसे केंद्र सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है और आंकड़ों पर सवाल खड़े करने वालों को आड़े हाथों लिया है. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स(X) जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता है उसपर मुख्य आर्थिक सलाहकार के बयान का जिक्र करते हुए जीडीपी डेटा पर सवाल उठाने वालों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने मुख्य आर्थिक सलाहकार के हवाले से लिखा कि जब 2020-21 की पहली तिमाही में भारत का जीडीपी आंकड़ा नेगेटिव में चला गया और - 25 फीसदी तक गिर गया तब सांख्यिकी अथॉरिटी ने भारत के जीडीपी डेटा के इतिहास में इसे सबसे बड़ा गिरावट करार दिया था. वो डेटा इन लोगों को रास आ रहा था क्योंकि वो उचित था. 

दरअसल प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और अर्थशास्त्री अशोक मोदी ने पहली तिमाही के जीडीपी के डेटा पर सवाल खड़े किए थे. इंडिया फेक ग्रोथ स्टोरी (India's Fake Growth Story) शीर्षक के साथ प्रोजेक्ट सिंडीकेट ने जो आर्टिकल पोस्ट किया था उसमें अशोक मोदी ने राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग के डेटा पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा कि भारतीय अधिकारी असुविधाजनक मैक्रो इकोनॉमिक फैक्ट्स को कम महत्व दे रहे हैं क्योंकि वे जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी से पहले आकर्षक आंकड़ों का जश्न मना सकें.  लेकिन ज्यादातर भारतीयों की परेशानियों को छुपाने के लिए वे एक निंदनीय और खतरनाक खेल खेल रहे हैं. 

अशोक मोदी के इस कथन पर कटाक्ष करते हुए मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंथ नागेश्वरण ने एक लेख में उनके आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने लिखा कि जब कोरोना महामारी के बाद 2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी की डेटा नेगेटिव में -25 फीसदी तक गिर गई तो वो डेटा सांख्यिकी विभाग का सही था और गलत कैसे हो गया. उन्होंने कहा कि ये अनुमान सही नहीं है कि जीडीपी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें

G20 समिट से पहले IMF और FSB ने रिपोर्ट में कहा, Crypto पर बैन लगाने की जगह रेगुलेट करने की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget