एक्सप्लोरर

ITR: इन लोगों के पास अभी भी है आयकर रिटर्न भरने का मौका, इतनी लेट फीस भरकर सुधार लें गलती

Income Tax: आपके पास 31 दिसंबर तक आखिरी मौका है. इस बीच विलंब शुल्क के साथ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दें, नहीं तो पछताना पड़ेगा. जेल भी जाना पड़ सकता है. जानिए क्यों...

Income Tax: आयकर रिटर्न दाखिल करने में लेटलतीफी करने वाले सावधान हो जाएं. उनके पास 31 दिसंबर तक आखिरी मौका है. इस बीच वे पांच हजार विलंब शुल्क के साथ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दें, नहीं तो उन्हें पछताना पड़ेगा. जेल भी जाना पड़ सकता है. 31 दिसंबर के बाद जुर्माने की राशि बढ़ भी सकती है. कुछ और जटिलताओं का भी सामना करना पड़ सकता है. धारा 139(4) के तहत परिभाषित विलंबित रिटर्न धारा 139(1) के तहत मूल समय सीमा के भीतर दाखिल नहीं किए गए किसी भी आयकर रिटर्न पर लागू होता है.

31 जुलाई तक ही थी मूल समय-सीमा

वित्तीय वर्ष 2023-24 (मूल्यांकन वर्ष 2024-25) के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय-सीमा 31 जुलाई तक ही थी. इस समय-सीमा से चूकने वाले करदाताओं के पास विलंबित रिटर्न दाखिल करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय है. आयकर अधिनियम की धारा 234F के अनुसार, अब दाखिल करने पर पांच हजार रुपये का विलंब शुल्क देना होगा. इसके बाद भी चूकेे तौ दूसरी जटिलताएं बढेंगी.

31 दिसंबर तक भी चूक गए तो क्या होगा

31 दिसंबर तक आयकर रिटर्न फाइल नहीं करने वाले लोगों को पांच लाख रुपये से ज्यादा सालाना आय पर जुर्माना बढ़कर 10 हजार रुपये हो जाएगा. इसके अलावा आगे चलकर कानूनी कार्रवाई और वित्तीय नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है, जिसमें कुछ नुकसानों को आगे ले जाने की सीमित क्षमता भी शामिल है. आयकर विभाग की ओर से किसी विदेशी संपत्ति या कमाई की जानकारी देने की समय-सीमा भी 31 दिसंबर तक दी गई है. तब तक अगर यह जानकारी आप आयकर विभाग को नहीं देते हैं तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. जानकारी छुपाने के लिए 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. इतना ही नहीं कुछ परिस्थितियों में जेल भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Indian Economy: भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा, धर्मेंद्र प्रधान को है भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget