एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में जमकर माल बेच रहे विदेशी निवेशक, बजट से पहले FII ने की 10 महीने की सबसे बड़ी बिकवाली

बजट 2021 से पहले विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से भारतीय शेयर बाजारों से जमकर पूंजी निकासी की जा रही है. वहीं एफआईआई की ओर से इतनी बिकवाली की गई कि आंकड़ा 10 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया.

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. बजट से पहले शेयर बाजार में करेक्शन का अनुमान पहले से ही लगाया जा रहा था. हालांकि अब शेयर बाजर से जुड़ा एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है. शेयर बाजार में बजट 2021 से एक दिन पहले के कारोबारी दिन (29 जनवरी) को एफआईआई ने जमकर बिकवाली की है.

बजट 2021 से पहले विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से भारतीय शेयर बाजारों से जमकर पूंजी निकासी की जा रही है. यह सिलसिला 29 नवंबर शुक्रवार को भी जारी रहा. एफआईआई की ओर से शुक्रवार को इतनी बिकवाली की गई कि आंकड़ा 10 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया.

एक फरवरी सोमवार को 2021-22 के लिए केंद्रीय बजट की घोषणा से पहले घरेलू इक्विटी बाजार के शुक्रवार के कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से 10 महीनों में सबसे ज्यादा शुद्ध बिकवाली रिकॉर्ड की गई है. इससे पहले मार्च 2020 में कोरोना वायरस के शुरुआती दिनों में इतनी बड़ी बिकवाली देखने को मिली थी.

10 महीने पहले हुई थी बड़ी बिकवाली

एनएसडीएल के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में 5,930.7 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. बिकवाली के दबाव के कारण निफ्टी-50 और बीएसई सेंसेक्स 1 फीसदी से भी ज्यादा टूट गए. इससे पहले घरेलू बाजारों में कोविड-19 के शुरुआती दिनों में एफआईआई ने एक दिन की रिकॉर्ड सेलिंग 13 मार्च 2020 को की थी, तब एक दिन में एफआईआई ने 6,027 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे.

एफआईआई की ओर से शुक्रवार की बिकवाली पिछले पांच सत्रों से चल रही गिरावट में भी सबसे ज्यादा रही है. वहीं हाल के महीनों में इसे सबसे बड़ी बिकवाली के तौर पर भी देखा जा रहा है लेकिन इस बात को भी दरकिनार नहीं किया जाना चाहिए कि एफआईआई जनवरी 2021 में भारतीय इक्विटी शेयरों में 3 अरब डॉलर से ज्यादा की खरीद भी कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Economic Survey 2021: ऑनलाइन एजुकेशन की तरफ बढ़ा सरकार का फोकस, सर्वे में शैक्षिक परिणाम में अंतर खत्म होने की कही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
PNB की तरह धीरे-धीरे आपके खाते से तो नहीं उड़ रहे पैसे, फ्रॉड पर तुरंत उठाए ये कदम
PNB की तरह धीरे-धीरे आपके खाते से तो नहीं उड़ रहे पैसे, फ्रॉड पर तुरंत उठाए ये कदम
कंजूसी या समझदारी? 2021 के बाद पहली बार क्रेडिट कार्ड खर्च में 5.9% गिरावट
कंजूसी या समझदारी? 2021 के बाद पहली बार क्रेडिट कार्ड खर्च में 5.9% गिरावट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget