एक्सप्लोरर

देश में अब फर्टिलाइजर की कीमतें बढ़ने की आशंका, जानिए क्यों कह रहे हैं ऐसा

भारत के कुल फर्टिलाइजर आयात का 10 से 12 फीसदी हिस्सा रूस, यूक्रेन और बेलारूस का है. रूस-यूक्रेन युद्ध का फर्टिलाइजर आयात पर बहुत असर दिखेगा. भुगतान और लॉजिस्टिक इसके आयात के लिये बाधा बनेंगे.

Fertilizer Rates: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर कृषि क्षेत्र पर भी पड़ सकता है. देश में फर्टिलाइजर के लिये अब पहले से अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है. फर्टिलाइजर के उत्पादन के लिये पोटाश जरूरी होता है और भारत भारी मात्रा में पोटाश का आयात करता है. रूस और बेलारूस पोटाश के सबसे बड़े निर्यातक हैं लेकिन यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के कारण पोटाश की आपूर्ति संकट में पड़ गयी है. यूक्रेन भी पोटाश का निर्यात करता है.

भारत के उर्वरक आयात का 10-12 फीसदी हिस्सा रूस और यूक्रेन से
भारत के कुल फर्टिलाइजर आयात का 10 से 12 फीसदी हिस्सा रूस, यूक्रेन और बेलारूस का है. इस युद्ध से पहले भारत रूस के बंदरगाहों के जरिये बेलारूस का पोटाश लाने की योजना बना रहा था, लेकिन प्रतिबंधों के कारण यह योजना खटाई में पड़ती दिख रही है. इसके अलावा पोटाश उत्पादन करने वाले अन्य देश जैसे कनाडा अपना उत्पादन बढ़ाने को सहमत नहीं हैं और इसी कारण वैश्विक बाजार में इसके दाम अधिक हैं. फर्टिलाइजर की अधिक कीमत के कारण केंद्र सरकार को अधिक अनुदान देना पड़ सकता है.

500-600 डॉलर मीट्रिक टन हो सकते हैं आयातित दाम
चालू वित्त वर्ष में पोटाश का आयात करीब 280 डॉलर प्रति मीट्रिक टन के दाम पर किया जाता रहा लेकिन आपूर्ति संकट के कारण इसके दाम 500 से 600 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो सकते हैं. इक्रा के शोध प्रमुख रोहित आहूजा ने कहा कि रूस और बेलारूस पर लगाये गये प्रतिबंध से आपूर्ति संकट बढ़ेगा. किसानों को कम कीमत पर फर्टिलाइजर मुहैया कराने के लिये सरकार को अब अधिक अनुदान देना पड़ेगा.

रूस-यूक्रेन युद्ध का फर्टिलाइजर आयात पर बहुत असर दिखेगा
क्रिसिल रेटिंग के निदेशक नीतेश जैन ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध का फर्टिलाइजर आयात पर बहुत असर दिखेगा. भुगतान और लॉजिस्टिक इसके आयात के लिये बाधा बनेंगे. इंडिया रेटिंग एंड रिसर्च की वरिष्ठ विश्लेषक पल्लवी भाटी ने कहा कि रूस फर्टिलाइजर का बहुत बड़ा निर्यातक है इसी कारण आयात मूल्य में तेज बढ़ोतरी की पूरी संभावना है. इसके अलावा यूरिया के उत्पादन के लिये जरूरी गैस की कीमतें भी बढ़ी हैं, जिसका असर भी फर्टिलाइजर की कीमत पर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें

PM Kisan Samman Nidhi योजना में लेना चाहते हैं 2 हजार रुपये तो कर लें ये इंतजाम, वर्ना बिगड़ेगा काम

स्टॉक मार्केट में आज फिर गिरावट से निवेशकों को लगी चपत, शुरुआती ट्रेड में ही 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा गंवाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget