एक्सप्लोरर

FD Rates Hike: दिवाली पर इन दो बैंकों ने ग्राहकों को दिया तोहफा! FD रेट्स में किया इजाफा, 8.50% तक का मिल रहा रिटर्न

FD Rates: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक (Federal Bank FD Rates) ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया है.

Fixed Deposit Rates: बढ़ती महंगाई ने आम लोगों को परेशान कर रखा है. ऐसे में आम लोगों को इससे राहत देने के लिए केंद्रीय बैंक (Reserve Bank of India) लगातार अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर रहा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 30 सितंबर को अपनी समीक्षा बैठक में लगातार चौथी बार रेपो रेट (RBI Repo Rate) में इजाफे का फैसला किया है. इसके बाद से ही लगातार कई बैंकों ने लोन और डिपॉजिट की ब्याज (Deposit Rates) दरों में इजाफा किया है.

अब इस लिस्ट में फेडरल बैंक (Federal Bank) और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) का नाम भी शामिल है. दोनों बैंकों ने अपनी 2 करोड़ रुपये से कम की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.

फेडरल बैंक ने बढ़ाया इतना ब्याज दर-
देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक (Federal Bank FD Rates) ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया है. यह नई दरें 23 अक्टूबर 2022 से पहले लागू हो चुकी हैं. बैंक ने अलग-अलग अवधि की एफडी पर 50 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा करने का फैसला किया है. इस बढ़ोतरी के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 7.50% का रिटर्न और वरिष्ठ नागरिकों को 8.00% तक का रिटर्न ऑफर कर रहा है.

आइए जानते हैं कि अलग-अलग अवधि पर सामान्य ग्राहकों को कितना ब्याज दर मिल रहा है-

  • 7 से 29 दिन तक की एफडी- 3.00%
  • 30 से 45 दिन की एफडी-3.25%
  • 46 से 60 दिन की एफडी-3.75%
  • 61 से 90 दिन की एफडी-4.00%
  • 91 से 119 दिन की एफडी-4.10%
  • 120 से 180 दिन की एफडी-4.25%
  • 181 से 332 दिन की एफडी-4.80%
  • 333 दिन की एफडी-5.60%
  • 334 दिन से लेकर 1 साल से कम-4.80%
  • 1 साल से 20 महीने की एफडी-5.60%
  • 20 महीने की एफडी-6.10%
  • 20 महीने से 699 दिन की एफडी-5.60%
  • 700 दिन की एफडी-7.50%
  • 701 से 749 दिन की एफडी-5.75%
  • 750 दिन की एफडी-6.50%
  • 751 दिन से 3 साल की एफडी-5.75%
  • 3 से 5 साल तक-6.00%
  • 5 साल से 2221 दिन तक-6.00%
  • 2222 दिन की एफडी-6.20%
  • 2223 दिन से अधिक की एफडी-6.00%

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बढ़ाया इतना ब्याज दर-
स्मॉल फाइनेंस बैंक उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank FD Rates) ने भी अपने करोड़ रुपये से कम के एफडी रेट्स पर ब्याज दर बढ़ाने का फैसला किया है. नई दरें 17 अक्टूबर 2022 से लागू हो चुकी हैं. इस बढ़ोतरी के बाद बैंक अपने सामान्य नागरिकों को अधिकतम 7.75% ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% तक का ब्याज दर मिल रहा है. आइए जानते हैं अलग-अलग अवधि पर बैंक कितना सामान्य ग्राहकों को ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं.

  • 7 से 45 दिन की एफडी-4.00%
  • 46 से 90 दिन की एफडी-4.25%
  • 91 से 180 दिन की एफडी-5.00%
  • 181 से 364 दिन की एफडी-6.00%
  • 365 से 699 दिन की एफडी-7.15%
  • 700 दिन की एफडी-7.75%
  • 701 से 5 साल की एफडी-7.50%
  • 5 से 10 साल की एफडी-6.25%

इन बैंकों ने भी बढ़ाया FD की ब्याज दर-
गौरतलब है कि 30 सितंबर 2022 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लगातार चौथी बार अपनी रेपो रेट में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.  पिछले 5 महीनों में रेपो रेट में चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है.ऐसे में रेपो रेट 4.00% से बढ़कर 5.90% तक पहुंच चुका हैं. इसके कारण लगातार बढ़ोतरी के कारण कई बैंकों जैसे केनरा बैंक (Canara Bank), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), यूनियन बैंक (Union Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra), यस बैंक (Yes Bank) समेत कई बैंकों ने अपने डिपॉजिट्स रेट्स में इजाफा किया है.  

ये भी पढ़ें-

Muhurat Trading: दिवाली के खास मौके पर आज एक घंटे होगी मुहूर्त ट्रेडिंग! निवेशक मानते हैं इसे बेहद शुभ, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget