एक्सप्लोरर

FD for Senior Citizen: इन दो बैंकों की स्पेशल सीनियर सिटीजन FD स्कीम 1 अक्टूबर को हो रही खत्म! जल्द करें निवेश

FD Scheme: IDBI और HDFC बैंक ने अपनी सीनियर सिटीजन एफडी स्कीम की अवधि को बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं लिया है. ऐसे में यह दोनों बैंक की स्पेशल FD स्कीम 1 अक्टूबर 2022 को खत्म हो जाएगी.

Senior Citizen FD Scheme: कोरोना महामारी के दौरान देश के कई बड़े बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Special Fixed Deposit Scheme) लॉन्च की थी. इन स्कीम पर ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल रहा है. ज्यादातर बैंक अपने वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizen FD Scheme) को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज दर ऑफर करते हैं. इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India), आईसीआईसीआई बैंक (IDBI Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) जैसे बैंकों का नाम शामिल हैं.

हाल ही में देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ऐलान किया है कि वह सीनियर सिटीजन के लिए लॉन्च की गई स्पेशल एफडी स्कीम WECARE Senior Citizens Term Deposit स्कीम की अवधि को 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा रहा है. ऐसे में आप इस स्कीम में पैसे अगले साल मार्च तक निवेश कर सकते हैं.

वहीं बात करें आईडीबीआई बैंक और HDFC बैंक की तो इन दोनों बैंकों ने अपने सीनियर सिटीजन एफडी स्कीम की अवधि को बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं लिया है. ऐसे में यह दोनों बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम 1 अक्टूबर 2022 को खत्म हो जाएगी. अगर आप भी इन दोनों बैंकों की एफडी स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द दोनों स्कीम में निवेश कर सकते हैं-

आईडीबीआई बैंक की एफडी स्कीम

आईडीबीआई बैंक ने अपने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम का नाम हैं आईडीबीआई नमन सीनियर सिटीजन डिपॉजिट” (IDBI Naman Senior Citizen Deposit). इस स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.75% अधिकतम ब्याज दर बैंक ऑफर कर रहा हैं.

इस स्कीम के तहत 1 साल से 18 महीने की एफडी पर 6.10% ब्याज दर, 18 महीने से 30 महीने तक 6.15% , 30 महीने , 3 साल की एफडी पर 6.25% , 5 साल की एफडी पर 6.50% , 5 से 7 साल की एफडी पर 6.50%  और 7 से 10 साल की एफडी पर बैंक 6.50%  ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं. अगर आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द से आईडीबीआई बैंक की निकट शाखा में विजिट करें. इस स्कीम की अवधि 30 सितंबर 2022 को खत्म हो जाएगी.

एचडीएफसी बैंक की एफडी स्कीम

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank FD Scheme) भी अपने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्पेशल एफडी स्कीम लेकर आया है. इस स्कीम को एचडीएफसी बैंक ने 18 मई 2020 को लॉन्च किया था. इस स्कीम के तहत बैंक 5 से 10 साल की एफडी पर 6.50% दर ऑफर कर रहा है. यह सामान्य नागरिकों से 0.75% ज्यादा ब्याज दर हैं.

इसके अलावा 5 करोड़ से कम की एफडी स्कीम पर 5 साल से 10 साल की अवधि पर पर HDFC बैंक 0.50% ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं. यह स्कीम 18 मई 2020 से लेकर 30 सितंबर 2022 तक वैद्य है. ऐसे में अगर आप भी ज्यादा ब्याज दर का फायदा उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इस एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Post Office Scheme: सुरक्षित जगह करना चाहते हैं निवेश तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें इन्वेस्ट! मिलेगा जबरदस्त रिटर्न

Ayushman Bharat Yojana: मुफ्त में 5 लाख तक का इलाज करवाने के लिए जरूर बनवाएं आयुष्मान कार्ड! जानें आवेदन का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
पति-पत्नी दोनों हैं सरकारी कर्मचारी? जानें किसे है HRA क्लेम करने का अधिकार
पति-पत्नी दोनों हैं सरकारी कर्मचारी? जानें किसे है HRA क्लेम करने का अधिकार

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget