एक्सप्लोरर

Ayushman Bharat Yojana: मुफ्त में 5 लाख तक का इलाज करवाने के लिए जरूर बनवाएं आयुष्मान कार्ड! जानें आवेदन का तरीका

Ayushman Bharat Card: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपने घर के नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाएं.

Ayushman Bharat Yojana Card: देश के हर गरीब वर्ग के लिए केंद्र और राज्य सरकार तरह-तरह की योजनाएं चलाती रहती है. इनमें कई योजनाएं महिलाओं, बच्चों, किसानों और स्टूडेंट्स के लिए भी चलाई जाती हैं. आज भी भारत की बड़ी आबादी तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं पहुंच पाती हैं.

ऐसे में देश के हर गरीब आदमी को भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें इसके लिए केंद्र सरकार ने एक शानदार योजना की शुरुआत की है. इस योजना का नाम है आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना. इस योजना के तहत हर लाभार्थी को एक हेल्थ कार्ड मिलता है जिसके द्वारा उसे 5 लाख रुपये (Health Insurance) तक की मुफ्त स्वास्थ्य इलाज मिलता है. इस हेल्थ कार्ड को आयुष्मान गोल्डन कार्ड (Ayushman Golden Card)भी कहते हैं.

इस योजना को देश की अलग-अलग राज्य सरकारों ने भी अपने यहां लागू किया है. अगर आप भी आयुष्मान गोल्डन कार्ड पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप रजिस्ट्रेशन (Ayushman Bharat Yojana Registration) कर सकते हैं. आइए हम आपको आयुष्मान भारत योजना के तहत आवेदन करने की पात्रता और योजना के डिटेल्स (Ayushman Bharat Yojana Details)के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

आयुष्मान योजना के लिए यह लोग कर सकते हैं आवेदन-
इस योजना का फायदा निम्न आय वर्ग के लोग ले सकते हैं. कच्चे मकान में रहने वाला व्यक्ति, भूमिहीन व्यक्ति, अनुसूचित जाति या जनजाति से संबंधित व्यक्ति, ग्रामीण इलाके में रहने वाला व्यक्ति, ट्रांसजेंडर लोग, गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने घर के नजदीकी जन सेवा केंद्र में जा सकते हैं. वहां आपको एक फॉर्म फील करके जमा करना होगा. इसके बाद अधिकारी आपके द्वारा दी गई जानकारी को क्रॉस चेक करके आप आयुष्मान भारत योजना का गोल्डन कार्ड जारी करेंगे. इसमें 15 दिन का समय लगेगा.

आयुष्मान गोल्डन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका-

  • सबसे पहले वेबसाइट https://pmjay.gov.in/  पर क्लिक करें.
  • अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • आपसे आधार नंबर मांगा जाएगा और अगले पेज पर अंगूठे के निशान को वेरिफाई करें.
  • Approved Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • प्रूव्ड गोल्डन कार्ड की लिस्ट चेक करें.
  • अपना नाम चेक कर लें.
  • आगे आपको CSC वेलेट पर क्लिक करके अपना पासवर्ड दर्ज करें.
  • आगे पिन डालें और Homepage पर आएं.
  • आप आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड का ऑप्शन दिखेगा.
  • इस पर क्लिक करके आयुष्मान गोल्डन कार्ड डाउनलोड कर लें.

आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए चाहिए यह डॉक्यूमेंट्स-

  • आवेदक का आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
  • राशन कार्ड (Ration Card)
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (Registred Mobile Number) 

ये भी पढ़ें-

Insurance Policy: बैंक लॉकर में रखें ज्वेलरी की नहीं रहेगी चिंता! गहने चोरी होने पर मिलेगा इंश्योरेंस कवर का लाभ, जानिए डिटेल्स

7th Pay Commission Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी का सरकार ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन? जानिए वायरल मैसेज का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप की कंपनी में छंटनी की तैयारी, संकट में 4000 कर्मचारियों की रोजी-रोटी
टाटा ग्रुप की कंपनी में छंटनी की तैयारी, संकट में 4000 कर्मचारियों की रोजी-रोटी
मुफ्त में 3 गैस सिलेंडर, मिलेंगे 3000 रुपये; यहां सरकार ने लिया बड़ा फैसला
मुफ्त में 3 गैस सिलेंडर, मिलेंगे 3000 रुपये; यहां सरकार ने लिया बड़ा फैसला
आज रसोई गैस की कितनी है कीमत, 14.2 किलो वाला सिलेंडर महंगा हुआ या सस्ता?
आज रसोई गैस की कितनी है कीमत, 14.2 किलो वाला सिलेंडर महंगा हुआ या सस्ता?
आज रविवार को पेट्रोल-डीजल के क्या चल रहे भाव, कितने में टंकी हो जाएगी फुल?
आज रविवार को पेट्रोल-डीजल के क्या चल रहे भाव, कितने में टंकी हो जाएगी फुल?

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूरी तरह मिटा देंगे..., अमेरिकी रक्षा मंत्री की ईरान को चेतावनी
पूरी तरह मिटा देंगे..., अमेरिकी रक्षा मंत्री की ईरान को चेतावनी
पंजाब का प्रभारी बनते ही सचिन पायलट का दावा, कहा- 'कांग्रेस की बनाएंगे सरकार'
पंजाब का प्रभारी बनते ही सचिन पायलट का दावा, कहा- 'कांग्रेस की बनाएंगे सरकार'
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Miss World 2026: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
पीली साड़ी और मलाईदार ठुमके, भाभी का डांस देख दीवाने हुए यूजर्स
पीली साड़ी और मलाईदार ठुमके, भाभी का डांस देख दीवाने हुए यूजर्स
यूके में पढ़ाई होगी महंगी? स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ी फंड की डिमांड
यूके में पढ़ाई होगी महंगी? स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ी फंड की डिमांड
Embed widget