एक्सप्लोरर

FD Rate Hike: रिजर्व बैंक के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद कई बड़े बैंकों ने बढ़ाया FD रेट्स, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

FD Rate: रिजर्व बैंक के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों ने अपनी एफडी रेट्स में इजाफा किया है. इसमें कई बड़े बैंकों के नाम शामिल हैं. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट.

FD Rate Increased: सभी जगह के केंद्रीय बैंक अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं. रिजर्व बैंक ने मई 2022 से लेकर अब तक कुल 6 बार अपनी रेपो रेट (RBI Repo Rate) में इजाफा किया है. यह 4.00 फीसदी से बढ़कर 6.50 फीसदी तक पहुंच गया है. ऐसे में इसका असर बैंकों की एफडी रेट (FD Rate Hike) पर सीधे तौर पर पड़ रहा है.

जो बैंक ग्राहकों को 5 से 6 फीसदी तक का ब्याज दर ऑफर कर रहे थे वह अब बढ़कर 7 से 9 फीसदी के बीच पहुंच गया है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो एफडी में अपने पैसे को निवेश करना पसंद करते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि 8 फरवरी के बाद किन बड़े बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है. बता दें कि 8 फरवरी, 2023 को आरबीआई ने एक बार फिर रेपो रेट को 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया था.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India)

भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में अपनी एफडी की ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है. यह बढ़ोतरी बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम डिपॉजिट पर किया है. नई दरें 15 फरवरी, 2023 से लागू हो चुकी हैं.बैंक सबसे अधिक ब्याज अपनी स्पेशल एफडी स्कीम एसबीआई अमृत कलश पर ऑफर कर रहा है. इसमें 400 दिन के डिपॉजिट पर सामान्य ग्राहकों को बैंक 7.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)

पीएनबी ने आखिरी बार अपनी एफडी की ब्याज दरों में 45 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की थी. यह दरें 1 जनवरी, 2023 से लागू हो चुकी है. बैंक 1 साल की एफडी पर 6.75 फीसदी 666 दिन पर 7.25 फीसदी और 667  दिन से 3 साल तक की एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज दर सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को बैंक 1 साल की एफडी पर 7.25 फीसदी और 66 दिन की एफडी पर 7.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)

कोटक महिंद्रा बैंक ने 9 फरवरी, 2023 को अपनी एफडी की ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. इसके बाद बैंक सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं 2 से 5 करोड़ रुपये के डिपॉजिट पर बैंक अधिकतम 7.10 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

एक्सिस बैंक (Axis Bank)

एक्सिस बैंक ने भी 11 फरवरी, 2023 को अपनी एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया है. इस बढ़त के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 2 साल से कम की एफडी पर 1 साल से लेकर 3 साल तक की एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को बैंक 2 साल से 30 महीने तक की एफडी पर अधिकतम 8.01 फीसदा ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में 2 से 5 करोड़ रुपये की एफडी पर ब्याज दर बढ़ाने का फैसला किया है. यह दरें 7 फरवरी, 2023 से लागू हो चुकी हैं. इस बढ़त के बाद ग्राहकों को 271 दिन की एफडी पर 6.65 फीसदी, 271 से 1 साल तक की एफडी पर 7.10 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. 

ये भी पढ़ें-

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की लिमिट बढ़ी तो कई बैंकों ने भी बढ़ाया FD पर ब्याज, यहां मिल रहा ज्यादा रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget