एक्सप्लोरर

FasTag Rules: आपकी कार में लगा है पुराना फास्टैग तो हो जाएं अलर्ट, इस महीने से बदल गए ये 7 नियम

FasTag Rule Changes from August: एनपीसीआई ने फास्टैग से टोल पेमेंट को तेज व आसान बनाने के लिए नियमों में कुछ बदलाव किया है. सारे बदलाव कल से लागू हो चुके हैं...

सभी वाहन चालकों के लिए फास्टैग बहुत जरूरी बन चुका है. यह न सिर्फ टोल प्लाजा पर समय की बचत कराता है, बल्कि पैसे भी बचाता है. अगर आप भी कार से यात्रा करते हैं तो आपको फास्टैग के बारे में जरूर अच्छे से पता होना चाहिए. इस जरूरी फास्टैग से जुड़े कई नियम इस महीन से बदल गए हैं.

अगस्त की पहली तारीख से प्रभावी

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. एनपीसीआई का कहना है कि फास्टैग के नए नियम टोल बूथ पर टोल के भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाने और गाड़ियों की भीड़ को कम करने के लिए हैं. फास्टैग के बदले नियमों से नए और पुराने ग्राहक दोनों प्रभावित होने वाले हैं. ये बदलाव एक अगस्त 2024 से प्रभावी हो गए हैं. आइए जानते हैं अगस्त यानी इस महीने से फास्टैग से जुड़े किन नियमों में बदलाव हुआ है...

इस महीने से बदले ये 7 नियम

1: अगर आपका फास्टैग 5 साल से ज्यादा पुराना है तो आपको उसे रिप्लेस कराना होगा.
2: अगर आपका फास्टैग 3 साल से ज्यादा पुराना हो गया है तो अब आपको केवाईसी को अपडेट कराने की जरूरत होगी.
3: हर यूजर के लिए अब कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर को फास्टैग के साथ लिंक करना अनिवार्य हो गया है.
4: नई कार खरीदने पर यूजर को 90 दिनों के भीतर फास्टैग पर रजिस्ट्रेशन नंबर अपडेट करना होगा.
5: सभी फास्टैग प्रोवाइडर्स यानी फास्टैग देने वाले बैंकों व कंपनियों को अपने डेटाबेस को वेरिफाई करना होगा.
6: फास्टैग के साथ कार की आगे और पीछे से साफ तस्वीर अपलोड करना जरूरी है.
7: फास्टैग का किसी एक मोबाइल नंबर के साथ लिंक होना जरूरी है.

ऐसे काम करता है फास्टैग

फास्टैग एक स्टिकर के रूप में मिलता है, जिसे वाहनों के आगे के शीशे पर लगाया जाता है. फास्टैग की मदद से हर टोल बुथ पर गुजरने वाले वाहनों से स्वत: ही टोल का भुगतान हो जाता है. इससे टोल बुथ पर गाड़ियों की भीड़ जमा नहीं होती है. फास्टैग नहीं होने पर वाहन चालकों को डबल टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ जाता है.

ये भी पढ़ें: 1 अगस्त से होने वाले ये वित्तीय बदलाव, जेब से लेकर तिजोरी पर डालेंगे असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदल गए ATM से पैसे निकालने के नियम, फ्री लिमिट खत्म होने पर लगेगा चार्ज
बदल गए ATM से पैसे निकालने के नियम, फ्री लिमिट खत्म होने पर लगेगा चार्ज
GDP विवाद पर केंद्र की दो टूक, आंकड़े मजबूत, हेरफेर के आरोप बेबुनियाद
GDP विवाद पर केंद्र की दो टूक, आंकड़े मजबूत, हेरफेर के आरोप बेबुनियाद
अंबानी के एंटीलिया से भी महंगा है भारत के इस बिजनेसमैन का घर, कितने हजार करोड़ है कीमत?
अंबानी के एंटीलिया से भी महंगा है भारत के इस बिजनेसमैन का घर, कितने हजार करोड़ है कीमत?
खाने के तेल पर बड़ी खबर, सोया और पाम ऑयल ने तोड़ा ये रिकॉर्ड
खाने के तेल पर बड़ी खबर, सोया और पाम ऑयल ने तोड़ा ये रिकॉर्ड

वीडियोज

यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल
युद्ध लंबा चला तो बिगड़ेगी अर्थव्यवस्था? विश्लेषकों का विश्लेषण
2027 की लड़ाई...अब 'सिंडिकेट' पर आई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
Embed widget