एक्सप्लोरर

ATM से निकले कटे-फटे नोट बदलने से बैंक नहीं कर सकता इन्कार, जानें आपके काम का ये नियम

अगर आप एटीएम का प्रयोग करते हैं और आपको एटीएम से कटे-फटे नोट मिलते हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप इन नोटों को बैंक में जाकर बदल सकते हैं.

बैंकों द्वारा जब से ग्राहकों को एटीएम की सुविधा प्रदान की गई है तब से लोग अपने पास या अपने घरों में ज्यादा कैश रखने से बचते हैं. क्योंकि एटीएम के हो जाने से जरूरत पड़ने पर तुरंत किसी भी वक्त पैसे निकल सकते हैं. पर कई बार ऐसा होता है कि एटीएम से कटे-फटे नोट निकल आते हैं और हमें समझ नहीं आता है कि हम इन कटे-फटे नोटों का क्या करें?

अगर एटीएम से कटे-फटे नोट निकलना एक सामान्य बात है. ऐसे में आप इन नोटों को बैंक में जाकर एक्सचेंज करवा सकते हैं. बैंक आपके द्वारा दिए गए इन कटे-फटे नोट को लेने से मना नहीं कर सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप एटीएम से निकले कटे-फटे नोटों को आसानी से बदल सकते हैं.

इसपर आरबीआई क्या कहता है

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार एटीएम से निकले कटे-फटे करेंसी नोट बैंकों को बदलने होंगे. इन नोटों को बदलने के लिए न तो कोई सरकारी बैंक इन्कार कर सकता है और न ही प्राइवेट बैंक. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2017 में जारी गाइडलाइन में कहा था कि सभी बैंक अपनी हर शाखा में बिना किसी दिक्क्त के कटे-फटे या गंदे नोट बदलेंगे.

कैसे बदलें कटे-फटे नोट

नोट बदलने के लिए आपको उस बैंक में जाना होगा जिस बैंक के एटीएम में आपको खराब नोट मिले हैं. उस बैंक में जाकर आपको इस संबंध में एक एप्लीकेशन लिखनी होगी. इस एप्लीकेशन में आपको एटीएम से निकाले गए पैसों की तारीख, समय आदि बतानी होगी. इसके अलावा आपको एटीएम से निकली स्लिप दिखाना होगा. स्लिप नहीं रहने पर अपने फोन पर डेबिट हुए पैसों के मैसेज को दिखाना होगा.

नोट न बदलने पर कार्रवाई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जुलाई 2016 में एक सर्कुलर जारी कर कहा था कि अगर बैंक एटीएम से निकाले गए खराब नोट बदलने से इन्कार करता है तो उसपर कार्रवाई हो सकती है और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. आरबीआई के यह नियम सरकारी और प्राइवेट दोनों बैंकों पर लागू हैं.

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने हिंदी में ट्वीट करके जताया ‘शुक्रिया’

1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय दिवस पर विशेष एयर शो का आयोजन, चंडीगढ़ में राफेल से चिनूक तक दिखाएंगे दमखम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget