एक्सप्लोरर

EWS सर्टिफिकेट बनवाने के लिए फॉलो करें ये आसान तरीका, मिलेगा जबरदस्त लाभ!

इस सर्टिफिकेट को बनवाने के बाद छात्रों को पढ़ाई और नौकरी में सरकार की तरफ से विशेष छूट मिलती है. कॉलेज और नौकरी के कटऑफ में सरकार इस वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत तक आरक्षण की सुविधा देती है.

How to Apply for EWS Certificate: देश में आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सरकार ने आरक्षण की सुविधा दी है. देश में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं तो आर्थिक रूप से कमजोर हैं. उन्हें भी उच्च शिक्षा का लाभ मिल सके इस कारण केंद्र सरकार और राज्य सरकार आरक्षण का लाभ देती है. लेकिन, इस लाभ को प्राप्त करने के लिए आपके पास ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (Economically Weaker Section Certificate) होना जरूरी है. यह सर्टिफिकेट उन लोगों को दिया जाता है जो कमजोर आय वर्ग से आते हैं.

इस सर्टिफिकेट को बनवाने के बाद छात्रों को पढ़ाई और नौकरी में सरकार द्वारा विशेष छूट मिलती है. कॉलेज और नौकरी के कटऑफ में सरकार द्वारा इस वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत तक आरक्षण की सुविधा दी जाती है. इसके साथ ही सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को भी इस आरक्षण का लाभ मिलता है. ऐसे में अगर आप भी इस आरक्षण का लाभ नौकरी या कॉलेज के एडमिशन उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाएं. तो चलिए हम आपको बताते हैं उन प्रोसेस के बारे में जिसके द्वारा आप आसानी से ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं-

यह लोग बनवा सकते हैं EWS सर्टिफिकेट-
EWS सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सरकार ने पात्रता तय की है. इसके अनुसार अगर किसी परिवार की सालाना आय 8,00,000 रुपये से कम है और परिवार के पास 5 एकड़ से कम जमीन है तो ऐसी स्थिति में आप EWS सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं. इसके साथ ही आपके पास 1000 sq ft से ज्यादा की जमीन पर घर नहीं होना चाहिए. अगर व्यक्ति शहर में रह रहा है तो यह घर 900 sq ft से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

EWS सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करने के चाहिए यह डॉक्यूमेंट्स-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • एम्प्लॉयमेंट सर्टिफिकेट
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

EWS सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करने का तरीका-

  • EWS सर्टिफिकेट बनवाने के सबसे पहले आपको EWS का एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. यह फार्म इंटरनेट पर आसानी से मिल जाएगा.
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि सभी दर्ज करें.
  • फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी भी अटैच करें.
  • इसके बाद इस फॉर्म को SDM के ऑफिस में जमा कर दें
  • वहां इस फॉर्म को वेरीफाई किया जाएगा
  • सभी जानकारी सही निकलने के बाद SDM ऑफिस से ही EWS सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली या बढ़ गए दाम, जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

Edible Oil Prices: विदेशों में तेजी से सोयाबीन-पामोलिन तेल में सुधार, सरसों तेल हुआ सस्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget