एक्सप्लोरर

Cryptocurrency: दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो करंसी ने बनाया नया रिकॉर्ड, भाव जानने के लिए क्लिक करें

Cryptocurrency: दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है. बिटक्वाइन और इथेरियम की कीमतों में रिकॉर्ड इजाफा देखा गया है. भाव जानने के लिए पढ़ें ये खबर.

Cryptocurrency: पिछले कुछ दिनों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. ताजा उछाल के बाद दुनिया की सबसे लोकप्रिय करेंसी बिटक्वाइन (bitcoin) की कीमत सोमवार को अपने शिखर यानि 67,700 डॉलर के पार पहुंच गई है. इसके साथ ही इथेरियम (Ethereum) की कीमत भी पहली बार 48,000 डॉलर को पार कर गई. 

इसमें तेजी का सिलसिला इतने पर ही नहीं रुका. पिछले 24 घंटे में इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है. कॉइनडेस्क के अनुसार फिलहाल बिटक्वाइन की कीमत 68,249.59 डॉलर पर पहुंच गई है. गौरतलब है कि तीन हफ्तों के बाद बिटक्वाइन में यह तेजी देखने को मिली है.  

इथेरियम में भी तेजी

बिटक्वाइन के बाद दूसरी सबसे लोकप्रिय करेंसी इथेरियम की कीमतें भी आसमान छू रही है. तेज बढ़त के साथ इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत इस समय 4,800 डॉलर पर पहुंच गई है. इथेरियम चार प्रतिशत की तेजी के साथ पहली बार 4800 के निशान के पार पहुंचा है. अक्तूबर की शुरुआत के बाद से इसकी कीमत में लगभग 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. 

मिला 70 फीसदी का रिटर्न 

बिटक्वाइन और इथेरियम दोनों क्रिप्टोकरेंसी अक्टूबर बाद से डॉलर की तुलना में 70 फीसदी ज्यादा रिटर्न दे रही हैं. बिटकॉइन और अन्य करेंसी में अक्टूबर के महीने से तेजी शुरू हुई थी. पिछले महीने अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसी का एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) लॉन्च होने के बाद इनकी कीमत में लगातार बढ़त बनी हुई देखी गई. यह पहला बिटकॉइन ईटीएफ था.

मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर के पार

क्रिप्टो की कीमतों में तेजी से इसका मार्केट कैप पहली बार इस समय तीन लाख करोड़ डॉलर (Trillion Dollar) हो गया है. क्रिप्टो में करीबन 13,796 करेंसी इस समय कारोबार कर रही हैं. बिटक्वाइन की अभी तक की सबसे ज्यादा कीमत अप्रैल 2021 में थी. उस समय बिटक्वाइन 64,889 डॉलर पर कारोबार कर रही थी.

उसके बाद इस करेंसी में गिरावट का सिलसिला शुरु हुआ. गिरावट के दौर में बिटक्वाइन की कीमत 30 हजार डॉलर तक पहुंच गई थी. जानकारों का मानना है कि बहुत जल्द बिटक्वाइन की कीमत एक लाख डॉलर के आंकड़े को पार कर सकती है.

बिटक्वाइन का लोगों में क्रेज 

क्रिप्टोकरेंसी में बिटक्वाइन सबसे लोकप्रिय है. बिटक्वाइन साल 2008 में शुरु हुई थी. क्रिप्टो के जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक बिटक्वाइन की कीमत 98 हजार डॉलर तक जा सकती है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की क्रिप्टो करंसी में निवेश जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

EPFO Portal: ईपीएफ खाते में बैंक खाता चुटकियों में अपडेट करने के लिए तुरंत पढ़ें ये खबर

Paytm IPO: तिरुपति मंदिर पहुंचकर IPO की सफलता के लिये Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने लिया आर्शीवाद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget