एक्सप्लोरर

ESAF Small Finance Bank Listing: इस स्मॉल फाइनेंस बैंक की धमाकेदार लिस्टिंग, एंट्री पर दिया 20 फीसदी का मुनाफा

ESAF Small Finance Bank Listing: ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक की लिस्टिंग के साथ ही इसके निवेशकों की दिवाली खुशहाली भरी हो गई है. धनतेरस के दिन अपनी एंट्री के साथ इसने 20 फीसदी का लिस्टिंग गेन दिलाया है.

ESAF Small Finance Bank Listing: ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक की आज भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है और इसने अपने निवेशकों को शानदार कमाई करा दी है. बाजार में एंट्री के साथ ही इसके निवेशकों को 20 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है. ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक की लिस्टिंग बीएसई पर 71.9 रुपये प्रति शेयर पर हुई है जबकि इसका इश्यू प्राइस 60 रुपये था. इस तरह हर एक शेयर पर इंवेस्टर्स को 11.9 रुपये प्रति शेयर का फायदा मिला है और 20 फीसदी के प्रीमियम पर स्टॉक की लिस्टिंग का फायदा मिला है.

NSE पर कितने रुपये पर लिस्ट हुआ शेयर

एनएसई पर ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों की लिस्टिंग 71 रुपये पर हुई है और 60 रुपये के इश्यू प्राइस के सामने निवेशकों को हर शेयर पर 10 रुपये का मुनाफा मिला है. एनएसई पर इस स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों की करीब 17 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है.

GMP से ही मिल रहे थे बंपर लिस्टिंग के संकेत

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक की लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में ही इसके शेयर 26 फीसदी प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे थे जिससे अंदाजा लग रहा था कि लिस्टिंग अच्छे भाव पर हो सकती है. हालांकि ग्रे मार्केट के उतार-चढ़ाव को शेयर बाजार का असली प्रतिनिधि नहीं माना जाता लेकिन ज्यादातर निवेशक ग्रे मार्केट को ट्रैक करते हैं जिससे कि आईपीओ के शेयरों की लिस्टिंग का अंदाजा लग सके.

कैसा रहा था ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक का रिस्पॉन्स

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक के इश्यू को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और इसका आईपीओ कुल 73.15 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था. क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) इसमें सबसे आगे रहे और इन्होंने इश्यू को 173.52 गुना सब्सक्राइब किया. हाई नेट वर्थ इंडीविजुअल्स (HNIs) के लिए रिजर्व कोटा कुल 84.37 गुना सब्सक्राइब हुआ जबकि रिटेल इंवेस्टर्स ने 16.97 फीसदी सब्सक्रिप्शन किया.

आईपीओ की डिटेल्स जानें

3 नवंबर 2023 से ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ खुला था जिसमें 7 नवंबर 2023 तक पैसे लगा सकते थे. इस आईपीओ के जरिए बैंक ने 463 करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं. इस आईपीओ के जरिए बैंक ने कुल 390.70 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जबकि ऑफर फॉर सेल के जरिए 72.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: धनतेरस के दिन बाजार की फीकी शुरुआत, गिरावट के लाल निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget