एक्सप्लोरर

EPFO Rules Update: स्वरोजगार करने वालों का भी खुलेगा ईपीएफ अकाउंट, जल्द हो सकता है नियमों में बदलाव!

EPFO Latest News: मौजूदा समय में ईपीएफ खाता खुलवाने के लिए कम से कम 15,000 रुपये वेतन का होना जरुरी है. साथ ही उसी कंपनी के कर्मचारी का ईपीएफ खाता खुल सकता है जहां कम से कम 20 कर्मचारी काम करते हैं

EPFO Rules: क्या आप ऐसी कंपनी में काम करते हैं जहां 20 से कम कर्मचारी है? क्या आप स्वरोजगार करते हैं? तो जल्द आपको खुशखबरी मिलने वाली है. आप भी नौकरीशुदा लोगों के समान एम्पलॉय प्राविडेंट फंड आर्गनाइजेशन ( EPFO) में खाता खुलवा सकते हैं.  दरअसल ईपीएफओ ने संगठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों को ईपीएफओ (EPFO) से जोड़ने और स्वरोजगार (Self Employed)  करने वालों का भी ईपीएफ खाता (EPF Account) खुलवाने का प्रस्ताव रखा है. इसके लिए ईपीएफओ ने 15,000 रुपये के वेतन की लिमिट को खत्म करने और 20 से ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनी के ही कर्मचारियों का ईपीएफ खाता खुलवाने के नियम को खत्म करने का सुझाव दिया है.   

स्वरोजगार करने पर भी खुलेगा ईपीएफ खाता! 
दरअसल मौजूदा समय में ईपीएफ खाता खुलवाने के लिए कम से कम 15,000 रुपये वेतन का होना जरुरी है. साथ ही उसी कंपनी के कर्मचारी का ईपीएफ खाता खुल सकता है जहां कम से कम 20 कर्मचारी काम करते हैं. लेकिन इस नियम में संशोधन किए जाने के बाद स्वरोजगार करने वाले भी ईपीएफ खाता खुलवा सकते हैं. तो संगठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी कर्मचारी चाहे कंपनी में 20 से कम ही कर्मचारी क्यों ना हो इनका ईपीएफ खाता नियम में संशोधन किए जाने के बाद खुल सकता है. साथ ही स्वरोजगार करने वाले लोग भी अपना ईपीएफ खाता खोल सकेंगे. ईपीएफओ इस प्रस्ताव को लेकर स्टेकहोल्डरों के अलावा राज्य सरकारों से बातचीत कर रही है.  

बढ़ सकेगी ईपीएफ खाताधारकों की संख्या!
अगर ईपीएफओ के प्रस्ताव पर सहमति बनी तो ईपीएफओ से जुड़ने के लिए कंपनी में हेडकाउंट के नियम के अलावा वेतन की लिमिट भी खत्म हो जाएगी. ऐसा करने से ईपीएफ खाताधारकों की संख्या को 5.5 करोड़ से ज्यादा बढ़ाने में मदद मिलेगी. साथ ही स्वरोजगार करने वाले भी सामाजिक सुरक्षा योजना के साथ जुड़ पायेंगे. इतना ही नहीं ईपीएफओ को अपना फंड कॉरपस बढ़ाने में मदद मिलेगी जिसके बाद वे शेयर बाजार में निवेश की सीमा को मौजूदा  15 फीसदी से ज्यादा बढ़ा सकेंगे. 

सामाजिक सुरक्षा योजना में बढ़ेगा एनरोलमेंट!
आपको बता दें ईपीएफओ, ईपीएफ के जरिए प्रॉविडेंट फंड, एम्पलॉय पेंशन स्कीम के जरिए पेंशन के अलावा एम्पलॉयज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम के लिए खाताधारकों को इंश्योरेंस बेनेफिट प्रदान करता है. सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 में भी संगठित क्षेत्र के वर्कर्स, गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर को ईएसआईसी और ईपीएफओ के रिटायरमेंट बेनेफिट देने का प्रावधान है. इसके लिए नोटिफिकेशन के जरिए जरुरी संशोधन करने को कहा गया है. 
 

ये भी पढ़ें-

Gautam Adani: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी, दौलत बढ़कर इतनी हुई कि जानकर चौंक जाएंगे 

Inflation is High: बढ़ती महंगाई में आप कैसे करें बचत और निवेश, इन बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget