एक्सप्लोरर

पीएफ खाते से सिर्फ 60% रकम ही निकाल सकें अकाउंट होल्डर, EPFO ने दिया नया प्रस्ताव

दरअसल ईपीएफओ ने प्रस्ताव दिया है कि पीएफ अंशधारक अपने पीएफ खाते से सिर्फ 60 फीसदी रकम ही निकाल सकें. ये नियम उन लोगों के लिए भी लागू हो सकता है जिनकी नौकरी चली गई है या जो बेरोजगार हैं.

नई दिल्लीः हो सकता है कि आगे चलकर आपको अपने पीएफ खाते से सिर्फ 60 फीसदी रकम निकालने की ही सहूलियत मिले. ऐसा हो सकता है क्योंकि आने वाली 26 जून को ईपीएफओ यानी एंप्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक होने वाली है. दरअसल ईपीएफओ ने प्रस्ताव दिया है कि पीएफ अंशधारक अपने पीएफ खाते से सिर्फ 60 फीसदी रकम ही निकाल सकें. ये नियम उन लोगों के लिए भी लागू हो सकता है जिनकी नौकरी चली गई है या जो बेरोजगार हैं.

विजय माल्या की 12,500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

क्यों किया जा सकता है ये फैसला दरअसल माना जा रहा है कि ईपीएफओ खाते से बड़ी संख्या में लोग अपनी पूरी रकम निकाल रहे हैं जिसके चलते संगठन को कोष के कम होने की चिंता सता रही है. इसके अलावा ईपीएफओ इस बात का भी प्रावधान करना चाहता है कि नौकरी जाने या बेरोजगोरी की सूरत में अंशधारक पूरी रकम न निकाल सके. फिलहाल के जो नियम हैं उनके मुताबिक नौकरी न रहने या बेरोजगारी के 2 महीने पूरे होने के बाद ईपीएफओ अंशधारक अपने पीएफ की सारी रकम निकाल सकता है लेकिन अगर ईपीएफओ के प्रस्ताव को मान लिया गया तो इस अवधि के दौरान भी धारक अपने कोष का 60 फीसदी ही निकाल सकता है.

इस समय पीएफ अंशधारकों को बच्चों की शादी घर निर्माण या बीमारी के खर्च के लिए पीएफ खाते से आंशिक रूप से रकम निकालने की अनुमति है लेकिन अगर ईपीएफओ का प्रस्ताव पास हो गया तो इस सूरत में भी आप 60 फीसदी से ज्यादा रकम शायद न निकाल सकें. हालांकि माना जा रहा है कि ईपीएफओ के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने में शायद इतनी आसानी न हो और इसका विरोध होने की पूरी संभावना है.

ईपीएफओ क्यों बनाना चाहती है ये नियम इस समय ऐसा प्रावधान है कि नौकरी जाने के 1 महीने बाद अंशधारक अपने पीएफ खाते से पिछले 3 महीने की सैलरी के बराबर रकम निकाल सकता है. इसके अलावा पिछले कुछ समय से ये देखा गया है कि पीएफ खाताधारक अपनी पूरी रकम खातों से निकाल रहे हैं जिसके चलते बाद में जरूरत पड़ने पर उन्हें पेंशन का फायदा नहीं मिल पाता है. इस चलन को कम करने और अंशधारकों की आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ईपीएफओ ये नियम बनाना चाहता है.

पीएफ सब्सक्राइबर्स को क्या होगा फायदा अगर पीएफ खाते में 40 फीसदी रकम बाकी बची रहेगी तो अंशधारक को आगे जरुरत पड़ने पर वो रकम उनके काम आ सकती है और बाद में इस फंड को रिटायरमेंट फंड के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है.

सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा चढ़कर 35,689 पर बंद, निफ्टी 10,800 के पार सोने के दाम में आया सुधार, चांदी में बड़ी गिरावट नीरव मोदी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कर सकता है इंटरपोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget