एक्सप्लोरर

सरकार ने दिया बड़ा झटका, वित्त वर्ष 2021-22 के लिए PF की ब्याज दरों में कटौती की, अब मिलेगा इतना कम ब्याज

EPFO News: नौकरीपेशा लोगों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2022 के लिए PF पर मिलने वाली ब्याज दरों को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया है. ये दर पिछले 40 सालों में सबसे कम है.

EPFO News: सरकार ने आम लोगों को बड़ा झटका दे दिया है और प्रॉविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज में कटौती कर दी है. अब ईपीएफओ के तहत मिलने वाले पीएफ की ब्याज दर को 8.50 फीसदी से घटाकर 8.10 फीसदी करने का फैसला ले लिया गया है. 

EPFO ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दरों को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया गया है. गुवाहाटी में चल रहे सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में फैसला लिया गया है कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफओ की ब्याज दरों को घटा दिया जाए. इस तरह अब इसकी ब्याज दरों को 8.50 फीसदी से घटाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है. ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के लिए ये बड़ा झटका है. 

1977-78 के बाद सबसे कम ब्याज दर
1977-78 के बाद ईपीएफ ब्याज दरें सबसे कम है जब प्रॉविडेंट फंड पर ब्याज दर 8 फीसदी पर रखी गई थी. इस तरह देखा जाए तो ये पिछले 40 सालों में सबसे कम ब्याज दर है. इन ब्याज दरों के घटने के बाद पीएफ सब्सक्राइबर्स और मेंबर्स को अपने पीएफ पर घटा हुआ ब्याज मिलेगा.

EPF पर मिलने वाला इंटरेस्ट रेट (साल दर साल)

वित्त वर्ष 15 - 8.75 फीसदी

वित्त वर्ष 16 - 8.80 फीसदी

वित्त वर्ष  17 -8.65 फीसदी

वित्त वर्ष 18 - 8.55 फीसदी

वित्त वर्ष 19 - 8.65 फीसदी

वित्त वर्ष 20 - 8.5 फीसदी

वित्त वर्ष  21-8.5 फीसदी

वित्त वर्ष  22 -8.10 फीसदी

6 करोड़ लोगों को लगा झटका
सरकार के इस कदम से पीएफ खातों पर ब्याज ले रहे ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को अब कम ब्याज मिलेगा और ये उनके घर आने वाली कमाई को कम करेगा. EPFO के 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स के लिए ये ब्याज दर घटना अच्छी खबर नहीं है. सूत्रों के मुताबिक ये ब्याज दरें कम करने की सिफारिशें वित्त मंत्रालय की ओर से आई थीं और इन पर ईपीएफओ ने मंजूरी दे दी, इसके बाद ब्याज दरें 8.5 फीसदी से घटकर 8.1 फीसदी पर आ गई हैं. 

ये भी पढ़ें

Property News: शॉपिंग मॉल की किराया आय में 24 फीसदी गिरावट की संभावना, 9 शहर होंगे प्रभावित

LIC IPO Update: सरकार जल्द SEBI के पास दाखिल करेगी LIC IPO के फाइनल पेपर, जानें बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झटपट डिलीवर होगा घर का सामान, Zepto- Blinkit को टक्कर देने उतरा Amazon Now
झटपट डिलीवर होगा घर का सामान, Zepto- Blinkit को टक्कर देने उतरा Amazon Now
होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, तेल सप्लाई पर रिफाइनर्स ने बदली रणनीति
होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, तेल सप्लाई पर रिफाइनर्स ने बदली रणनीति
महंगी होगी होम-कार लोन की EMI! इस महीने RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट
महंगी होगी होम-कार लोन की EMI! इस महीने RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट
अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, जारी हुई अधिसूचना? सरकार ने क्या कहा
अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, जारी हुई अधिसूचना? सरकार ने क्या कहा

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget