एक्सप्लोरर

Property News: शॉपिंग मॉल की किराया आय में 24 फीसदी गिरावट की संभावना, 9 शहर होंगे प्रभावित

Shopping Mall Rental Income: एक अनुमान के मुताबिक जनवरी-मार्च तिमाही 2022 के दौरान शॉपिंग मॉल की किराया आमदनी में गिरावट आने का अनुमान है.

Property Rent News: कोरोनाकाल धीरे धीरे खत्म हो रहा है और आज देश में कोरोना के जो आंकड़े आए हैं उसमें मौतों का आंकड़ा 100 से नीचे आ गया है. देश में आर्थिक गतिविधियां भी लगातार पटरी पर आ रही हैं और कल आए औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े इस बात का भरोसा दिला रहे हैं कि अब स्थिति काबू में लगभग आ चुकी है. हालांकि कोरोनाकाल का कुछ असर कई आंकड़ों पर आगे देखा जाएगा क्योंकि वित्त वर्ष खत्म होते होते कई तरह के आंकड़े आएंगे.

शॉपिंग मॉल की किराया आमदनी में आएगी गिरावट
देश के नौ शहरों में चालू वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च, 2022 तिमाही के दौरान 23 शॉपिंग मॉल की किराया आमदनी घटकर लगभग 300 करोड़ रुपये रह सकती है. रेटिंग एजेंसी इक्रा की एक रिपोर्ट के अनुसार इसमें पिछली तिमाही की तुलना में आय में 24 फीसदी की कमी आ सकती है. इक्रा के अनुमान में नौ शहरों में 1.42 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्रफल पर स्थित 23 मॉल शामिल हैं.

मॉल में गिरी है ग्राहकों की संख्या
रेटिंग एजेंसी ने बताया कि विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के कारण इस महीने मॉल में ग्राहकों की संख्या और कारोबार में गिरावट आई है. इक्रा ने कहा कि इन 23 मॉल का किराया आमदनी इससे पिछली तिमाही में अनुमानित 400 करोड़ रुपये से 24 फीसदी कम रह सकती है.

कमाई में भी आई है गिरावट
कोरोना महामारी से पहले की स्थिति यानी वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही में इन 23 मॉल ने किराये से 470 करोड़ रुपये की कमाई की थी. कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन के कारण वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में इन माल की किराया आय गिरकर 85 करोड़ रुपये रह गई थी. वहीं वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में इन मॉल की किराये की आय लगभग 355 करोड़ रुपये थी.

24 फीसदी घटेगी किराया आमदनी
ओमीक्रोन की वजह से जनवरी 2022 में तीसरी लहर की शुरुआत से कई राज्यों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के कारण किराए की आय पर असर पड़ा है. इसके कारण चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान किराया आमदनी 24 फीसदी घट सकती है.

ये भी पढ़ें

LIC IPO Update: सरकार जल्द SEBI के पास दाखिल करेगी LIC IPO के फाइनल पेपर, जानें बड़ी खबर

130 रुपये की ब्रेड, 254 रुपये लीटर का पेट्रोल, यहां सातवें आसमान पर जा पहुंची है महंगाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP की आबकारी नीति: जानिए कैसे तय होते हैं शराब और बीयर के दाम
UP की आबकारी नीति: जानिए कैसे तय होते हैं शराब और बीयर के दाम
रविवार को कौनसे बैंक खुले हैं और कौनसे बंद? हड़ताल से पहले लें जरूरी जानकारी
रविवार को कौनसे बैंक खुले हैं और कौनसे बंद? हड़ताल से पहले लें जरूरी जानकारी
कौन है Muthoot Fincorp का मालिक, कंपनी बनी टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर
कौन है Muthoot Fincorp का मालिक, कंपनी बनी टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर
बॉस बनकर आया AI का फोन, बैंक चेयरमैन ने ट्रांसफर कर दिए 1034 करोड़
बॉस बनकर आया AI का फोन, बैंक चेयरमैन ने ट्रांसफर कर दिए 1034 करोड़

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget