एक्सप्लोरर

हायर पेंशन: EPFO ने एंप्लॉयर्स के लिये सैलरी और भत्तों की डिटेल्स जमा करने की लास्ट डेट बढ़ाई

EPFO News: ईपीएफओ बोर्ड के चेयरमैन ने एंप्लॉयर्स के लिए वेतन विवरण आदि जमा करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दी है.

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) ने हायर पेंशन को लेकर सैलरी और भत्तों की डिटेल्स जमा करने की आखिरी तारीख तीन महीने के लिए बढ़ा दी है और एंप्लॉयर अब ये डिटेल्स 31 दिसंबर 2023 तक 'अपलोड' कर सकते हैं. लेबर मिनिस्ट्री की रिलीज के अनुसार वेतन विवरण जमा करने की डेडलाइन 30 सितंबर को खत्म हो रही थी. हालांकि विभिन्न एंप्लॉयर और एंप्लॉयर यूनियनों के सुझावों के बाद इसे बढ़ा दिया गया है.

लेबर मिनिस्ट्री ने दिया बयान

लेबर मिनिस्ट्री के बयान के मुताबिक पेंशनर्स/मेंबर्स के लिए यह फैसिलिटी 26 फरवरी, 2023 को शुरू की गई थी. इसके तहत एप्लीकेशन जमा करने की लास्ट डेट 3 मई, 2023 थी. हालांकि बाद में कर्मचारियों के आग्रह पर विचार करते हुए हायर पेंशन के लिए एप्लीकेशन जमा करने के लिए समय सीमा 26 जून, 2023 तक बढ़ा दी गई थी. एलिजिबिल पेंशनर्स/मेंबर्स को होने वाली किसी भी दिक्कत को दूर करने के लिए 15 दिनों का लास्ट चांस दिया गया और इसके तहत, कर्मचारियों को ऑप्शन/जॉइंट ऑप्शन के वेरिफिकेशन के लिए एप्लीकेशन जमा करने की लास्ट डेट 11 जुलाई, 2023 तक बढ़ा दी गई थी.

31 दिसंबर 2023 तक बढ़ाई लास्ट डेट

रिलीज के मुताबिक एंप्लॉयर और एंप्लॉयर यूनियन से कई अनुरोध मिले, जिसमें आवेदक पेंशनर्स/मेंबर्स के वेतन विवरण अपलोड करने के लिए समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया गया था. इस ब्योरे के सत्यापन के लिए 29 सितंबर, 2023 की स्थिति के अनुसार 5.52 लाख आवेदन नियोक्ताओं के पास पेंडिंग पड़े हुए हैं. मिनिस्ट्री ने कहा कि इस अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया गया और ईपीएफओ बोर्ड के चेयरमैन ने एंप्लॉयर्स के लिए वेतन विवरण आदि जमा करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दी है.

इससे पहले, एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने हाई कोर्ट के चार नवंबर, 2022 के ऑर्डर के बाद हायर सैलरी पर पेंशन के लिए ऑप्शन/जॉइंट ऑप्शन के सत्यापन के लिए आवेदन जमा करने के लिए एक ऑनलाइन फैसिलिटी शुरू की थी. पेंशनर्स/मेंबर्स से ऑप्शन के वेरिफिकेशन के लिए 11 जुलाई, 2023 तक 17.49 लाख एप्लीकेशन हासिल हुए हैं.

ये भी पढ़ें

TCS में खत्म हो रहा वर्क फ्रॉम होम ! एक अक्टूबर से एंप्लाइज को हफ्ते में 5 दिन जाना होगा ऑफिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget