एक्सप्लोरर

TCS में खत्म हो रहा वर्क फ्रॉम होम ! एक अक्टूबर से एंप्लाइज को हफ्ते में 5 दिन जाना होगा ऑफिस

TCS Work From Home Ends! आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के एंप्लाइज के लिए बड़ी खबर है. यहां वर्क फ्रॉम होम को आने वाली 1 अक्टूबर से खत्म किया जा रहा है.

TCS Work From Home Ends! आईटी दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में हाइब्रिड वर्क को आने वाली 1 अक्टूबर 2023 से खत्म किया जा सकता है. कंपनी ने एक इंटरनल ई-मेल के जरिए अपनी वर्कफोर्स को हफ्ते में पांच दिन ऑफिस अटैंड करने के लिए कहा है. ये इस बात का संकेत है कि आईटी सेक्टर अपनी वर्क-फ्रॉम-होम पॉलिसीज में बदलाव करने जा रहा है.

किसके मुताबिक आई खबर

अंग्रेजी वित्तीय पोर्टल मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक टीसीएस के अलग-अलग डिपार्टमेंट के मैनेजर्स ई-मेल में अपने एंप्लाइज को हफ्ते में पांच दिन ऑफिस से काम करने के लिए कह रहे हैं. हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टीसीएस हाइब्रिड पॉलिसी और फ्लेक्सिबिलिटी को भी अपनाए रखेगी जिससे जब जरूरत पड़े कुछ अपवाद किए जा सकें.

इंटरनल मेल में दिए गए निर्देश

CNBC-TV18 ने टीसीएस की एक इंटरनल मेल को देखा है जिसमें लिखा है कि "जैसा कि विभिन्न टाउनहॉल में सीईओ और चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (सीएचआरओ) ने सूचित किया है, सभी सहयोगियों के लिए 1 अक्टूबर 2023 से सभी वर्किंग डेज पर (यदि कोई छुट्टियां नहीं हैं तो हर हफ्ते 5 दिन) पर ऑफिस में मौजूद रहना अनिवार्य है."

यह टीसीएस के पिछले रुख से एक बड़ा बदलाव है, जिसमें कहा गया था कि सितंबर 2022 से कर्मचारियों को रोस्टर का पालन करने और हफ्ते में तीन दिन ऑफिस में रहने की जरूरत है. इसने कर्मचारियों को इस रोस्टर का पालन नहीं करने पर नतीजे भुगतने की चेतावनी भी दी थी. 

TCS ने क्या दिया जवाब

सूत्रों के मुताबिक, ईमेल सभी टीमों को नहीं भेजा गया है और इसे अलग-अलग तरीके से भेजा जा रहा है. टीसीएस ने मनीकंट्रोल के सवालों पर यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि कंपनी 'इस समय साइलेंट पीरीयड' में है.

TCS के एंप्लाइज के बारे में जानें

30 जून 2023 को खत्म तिमाही में टीसीएस के पास 615,318 एंप्लाइज हैं. कंपनी की वित्त वर्ष 2023 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक आज टीसीएस के पास जो वर्कफोर्स है वो मार्च 2020 के बाद हायर की गई है.

ये भी पढ़ें

Fiscal Deficit: अप्रैल-अगस्त में देश का वित्तीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य के 36 फीसदी पर पहुंचा, समझें इसका मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget