एक्सप्लोरर

ऑटो क्लेम सेटलमेंट की सुविधा अब 1 लाख रुपये तक लागू, EPFO ने कई और मामलों पर दी बड़ी जानकारी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की 236वीं बैठक में EPFO की तरफ से बताया गया कि वित्त वर्ष 2023-24 में 1.82 लाख करोड़ रुपये के 4.45 करोड़ क्लेम को सेटल किया गया.

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 236वीं बैठक में कई बड़े मुद्दों पर जानकारी साझा की गई. इस बैठक में EPFO की तरफ से बताया गया कि ऑटोक्लेम सेटलमेंट की सुविधा सीमा को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है. इसके साथ ही जानकारी दी गई कि इस वित्त वर्ष में 1.15 करोड़ ऐसे क्लेम थे, जिन्हें ऑटो मोड द्वारा सेटेल किया गया है. यहां तक कि नवंबर महीने में रिजेक्शन रेट घटकर 14 फीसदी ही रह गया है.

तेजी से सेटेल हो रहे हैं क्लेम

सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की 236वीं बैठक में EPFO की तरफ से बताया गया कि वित्त वर्ष 2023-24 में 1.82 लाख करोड़ रुपये के 4.45 करोड़ क्लेम को सेटल किया गया. वहीं, मौजूदा वित्त वर्ष की बात करें तो अब तक 1.57 लाख करोड़ रुपये के 3.83 करोड़ क्लेम को EPFO के द्वारा सेटेल किया जा चुका है.

तैयार हो रहा है CITES 2.01 प्रोजेक्ट

EPFO की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि CITES 2.01 प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है. इस प्रोजेक्ट के साथ-साथ ईपीएफओ अपने सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों को अपग्रेड कर रहा है. वहीं, CITES 2.01 प्रोजेक्ट के तहत ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन तैयार किया जा रहा है जो ऑटो क्लेम की सुविधा को और सरल और आसान बना देगा. सबसे बड़ी बात कि नए वर्जन में यूएएन नंबर के जरिए अकाउंटिंग संभव होगी, जिसकी वजह से एक मेंबर, एक अकाउंट वाला सिस्टम तैयार हो जाएगा. इससे क्लेम को सेटल करने में भी आसानी होगी.

ब्याज को लेकर कही ये बात

आपको बता दें, सीबीटी ने ईपीएफ योजना, 1952 के पैराग्राफ 60(2)(बी) में एक महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी दी है. दरअसल, अब तक महीने की तारीख तक सेटेल किए गए क्लेम के लिए, ब्याज का भुगतान केवल पिछले महीने के अंत तक ही किया जाता है. लेकिन संशोधन के बाद अब, ब्याज का भुगतान सेटलमेंट की तारीख तक मेंबर को किया जाएगा.

ईटीएफ निवेश के लिए कही ये बात

CBT (केंद्रीय न्यासी बोर्ड) ने EPF योजना के 'इंट्रेस्ट अकाउंट' के लिए आय उत्पन्न करने के उद्देश्य से CPSE और भारत 22 के ईटीएफ निवेशों के लिए एक विमोचन नीति (Redemption Policy) को मंजूरी दी. इस नीति के तहत कम से कम पांच साल की होल्डिंग जरूरी होगी. वहीं, निवेश पर रिटर्न सरकारी प्रतिभूतियों से अधिक होना चाहिए, और CPSE और भारत 22 सूचकांकों (indices) के प्रदर्शन से बेहतर होना चाहिए.

इसके अलावा, CBT ने उन दिशानिर्देशों को भी मंजूरी दी, जो सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSU) द्वारा प्रायोजित इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvITs) और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REITs) में निवेश करने के लिए हैं. ये ट्रस्ट भारतीय प्रतिभूति और SEBI द्वारा रेगुलेट होते हैं और निवेश पैटर्न के श्रेणी V(b) और V(d) के अंतर्गत आते हैं.

ये भी पढ़ें: Multibagger Share: मल्टीबैगर PSU स्टॉक ने दिया 2100% का रिटर्न, अब 642 करोड़ का मिला है नया प्रोजेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget