एक्सप्लोरर

EPFO: बैंकों के विलय के बाद बदल गया है IFSC कोड तो इस तरह EPFO खाते में करें इसे अपडेट! जानें इसका आसान प्रोसेस

PF Account: IFSC के बदलाव के बाद आपको PF खाते में इस कोड को अपडेट करना बहुत जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको पीएफ खाते से जमा पूंजी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

How to Update IFSC Code in EPFO: देश में करोड़ों लोग संगठित क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. संगठित क्षेत्र के कामगारों को वित्तीय सुरक्षा देने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund) में नौकरीपेशा लोगों की सैलरी का एक हिस्सा जमा होता है. यह पैसे खाताधारक रिटायरमेंट के बाद या आपातकाल में विथड्रॉ कर सकते हैं. EPFO का ब्याज दर ज्यादातर सभी बैंकों द्वारा ऑफर की जाने वाली ब्याज दर से अधिक है. EPFO में जमा पैसों को आप रिटायरमेंट से पहले बीमारी की स्थिति में, बच्चों की पढ़ाई या शादी के लिए निकाल सकते हैं. ईपीएफओ (EPFO) अपने खाताधारकों को आसानी से पैसे विड्रॉल करने की सुविधा देता हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपने खाते को हमेशा अपडेट रखना चाहिए. उन्हीं में से एक डिटेल है बैंक का IFSC कोड.

पीएफ खाते में IFSC कोड अपडेट करना है जरूरी
पिछले कुछ वक्त में कई बड़ो बैंकों का आपस में विलय हो गया है जैसे ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हो गया है. विलय की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दोनों बैंकों के खाताधारकों के बैंक पासबुक और IFSC कोड भी बदल चुके हैं. IFSC के बदलाव के बाद आपको EPFO खाते में इस कोड को अपडेट करना बहुत जरूरी है.

अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको पीएफ खाते (PF Account) में जमा पूंजी निकालने में आपको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपने बैंक खाते का IFSC कोड बदल चुका है और आपने उसे अपने पीएफ अकाउंट में अपडेट नहीं किया हैं तो हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इसे अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आसान प्रोसेस के बारे में-

EPFO खाते में IFSC कोड इस तरह करें अपडेट-
1. इसके लिए आप सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर क्लिक करें.
2. इसके बाद आपके सामने Homepage पर  Services नाम का टैब दिखेगा जिस पर क्लिक करें.
3. यहां आपको For Employees ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें.
4. इसके बाद आपको Services सेक्शन में Member UAN/Online Service ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें.
5. यहां आपको 12 अंक का UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
6. आगे Manage टैब पर क्लिक करके KYC के ऑप्शन को चुनें.
7. फिर आपको Bank, PAN और Passport का ऑप्शन दिखेगा. इसमें बैंक ऑप्शन का चुनाव करें.
8. यहां आपने बैंक का खाता नंबर, IFSC कोड और ब्रांच डिटेल्स फिल करें.
9. इसके बाद इसे सेव कर दें. इसके बाद आपके डिटेल्स को वेरिफाई किया जाएगा.
10. वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपके EPFO खाते में नए बैंक का IFSC कोड अपडेट हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

FD Rates: PNB वरिष्ठ नागरिकों को FD स्कीम पर ऑफर कर रहा है 0.80% ज्यादा ब्याज दर! यहां चेक करें डिटेल

Indian Railway: फेस्टिव सीजन में घर जाने की कर रहे हैं प्लानिंग तो रेलवे की VIKALP स्कीम के जरिए पाएं कंफर्म टिकट! जानें इसके डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
कंटेंट क्रिएटर ने ऑफिस के बाहर 40 रुपए में बेची कॉफी, एक दिन में छाप दिए 18000
कंटेंट क्रिएटर ने ऑफिस के बाहर 40 रुपए में बेची कॉफी, एक दिन में छाप दिए 18000
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget