एक्सप्लोरर

जुलाई महीने में Employment Recovery Rate कम, सरकार को और लगाना होगा दम

इकनॉमी 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज देने के बावजूद रोजगार बढ़ने की गति धीमी होती जा रही है.

सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज देने के बावजूद रोजगार बढ़ाने की गति धीमी होती जा रही है. रोजगार रिकवरी की चाल काफी धीमी हो गई है. रोजगार रिकवरी की दर जून में 6.7 फीसदी थी लेकिन जुलाई में घट कर यह 1.7 फीसदी पर आ गई. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी यानी सीएमआईई की साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई में बेरोजगारी दर ज्यादा रही. दो अगस्त को खत्म हुए सप्ताह के दौरान रोजगार की दर 37.6 फीसदी पर थी. पिछले साल इस अवधि के दौरान रोजगार दर 39 फीसदी थी.

रोजगार रिकवरी अधूरी, इसलिए घट गया आंकड़ा 

सीएमआईई ने कहा कि जून में रोजगार रिकवरी की रफ्तार तेज हुई थी. जुलाई में भी यह जारी थी. लेकिन जुलाई में यह पूरी नहीं हुई थी इसलिए रोजगार सृजन की दर धीमी पड़ गई थी. अप्रैल में रोजगार की दर गिर कर 11.9 के निचले स्तर पर पहुंच गई थी. जनवरी से मार्च में रोजगार की दर घट कर 27.2 फीसदी हो गई थी. सीएमआईई रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2020 में देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 23.5 फीसदी पर पहुंच गई थी. अकेले अप्रैल महीने में बेरोजगारी दर में 14.8 फीसदी का इजाफा हुआ था. मार्च के मुकाबले अप्रैल में बेरोजगारी दर में तेज बढ़ोतरी हुई थी.

इस सर्वे के मुताबिक बेरोजगारी के मामले में देश भर के राज्यों में पुडुचेरी टॉप पर था. यहां बेरोजगारी दर में 74.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी और यह 75.8 फीसदी पहुंच गई थी. इसी तरह 49.8 फीसदी के साथ तमिलनाडु दूसरे और 47.1 फीसदी के साथ झारखंड तीसरे नंबर पर रहा था. सबसे कम बेरोजगारी 2.9 फीसदी पंजाब में थी. इसके बाद 3.4 फीसदी के साथ छत्तीसगढ़ और 6.2 फीसदी के साथ तेलंगाना का नंबर था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनधन खातों में औसत बैलेंस रिकॉर्ड 5438 रुपए पहुंचा, जमा हुए 3.24 लाख करोड़
जनधन खातों में औसत बैलेंस रिकॉर्ड 5438 रुपए पहुंचा, जमा हुए 3.24 लाख करोड़
UPI पर चार्ज क्यों जरूरी है? देश के सबसे बड़े बैंक SBI के चेयरमैन ने बताया
UPI पर चार्ज क्यों जरूरी है? देश के सबसे बड़े बैंक SBI के चेयरमैन ने बताया
क्यों सऊदी के लिए धड़ाधड़ कैंसिल हो रहीं फ्लाइट्स, अब भारत से जाने के क्या हैं विकल्प?
क्यों सऊदी के लिए धड़ाधड़ कैंसिल हो रहीं फ्लाइट्स, अब भारत से जाने के क्या हैं विकल्प?
रिकॉर्ड हाई से 38600 रुपए से ज्यादा टूटा सोने का भाव, क्यों गिर रहे दाम?
रिकॉर्ड हाई से 38600 रुपए से ज्यादा टूटा सोने का भाव, क्यों गिर रहे दाम?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget