एक्सप्लोरर

ELSS Mutual Fund: ईएलएसएस म्यूचुअल फंड में निवेश की डेडलाइन कल, जानिए क्यों हुआ ऐसा

Section 80C: ओल्ड टैक्स सिस्टम से इनकम टैक्स भर रहे लोगों को ध्यान देने की जरूरत है. उनके पास इस बार 31 मार्च तक का समय नहीं है. उन्हें 28 मार्च को ही ईएलएसएस म्यूचुअल फंड में निवेश करना होगा.

Section 80C: ईएलएसएस म्यूचुअल फंड में किया गया निवेश ओल्ड टैक्स सिस्टम की धारा 80 सी (Section 80C) के तहत आपको टैक्स छूट दिला सकता है. चालू वित्त वर्ष 2023-24 में भी आप इसका लाभ ले सकते हैं. बस आपका निवेश एक अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2024 के बेच होना चाहिए. इस तरह से आप 31 मार्च तक निवेश कर टैक्स छूट का लाभ ले सकते हैं. मगर, इस बार आपको थोड़ी जल्दी करनी होगी क्योंकि ईएलएसएस म्यूचुअल फंड (ELSS Mutual Fund) में निवेश की डेडलाइन कल यानी 28 मार्च को ही है. आइए जान लेते हैं कि तारीख में यह बदलाव क्यों आया है.

29 से 31 मार्च तक है छुट्टी

दरअसल, इस साल शुक्रवार, 29 मार्च को गुड फ्राइडे के चलते छुट्टी है. इसके बाद 30 मार्च को शनिवार और 31 मार्च को रविवार की छुट्टी के चलते आपको ईएलएसएस म्यूचुअल फंड में निवेश 28 मार्च तक ही कर लेना चाहिए. इसके बाद किया गया निवेश कैलकुलेट न हो पाने के चलते आपको दिक्कत आ सकती है. हालांकि, यह समस्या सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है, जो अभी भी ओल्ड टैक्स सिस्टम में बने हुए हैं. न्यू टैक्स सिस्टम को अपना चुके लोगों को इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. 

पैसा हो जाएगा ट्रांसफर 

यदि आप मोबाइल एप या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ईएलएसएस (Equity Linked Savings Scheme) म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करते हैं तो चिंता करने की बात नहीं है. आपका पैसा आपके बैंक अकाउंट से कटकर म्यूचुअल फंड हाउस के बैंक अकाउंट में ट्रंसफर हो जाएगा. बैंक इस शनिवार, 30 मार्च को खुले रहेंगे. मगर, वह शुक्रवार को बंद रहने वाले हैं. स्टॉक मार्केट भी शुक्रवार से रविवार तक बंद रहने वाले हैं. म्यूचुअल फंड हाउस भी इन दिनों बंद रहेंगे इसलिए किसी समस्या से बचने के लिए आपको 28 मार्च तक ही निवेश कर लेना चाहिए.   

स्टॉक मार्केट बंद होने के चलते होगी दिक्कत 

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईएलएसएस म्यूचुअल फंड में यूनिट को जारी करने के लिए ट्रांजेक्शन तब होना चाहिए, जब स्टॉक मार्केट खुला हो. मगर, इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि शुक्रवार से रविवार तक स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. एक अप्रैल को मार्केट खुलने पर ट्रांजेक्शन पूरा होगा. मगर, वह अगले वित्त वर्ष में गिना जाएगा. इसलिए आपको ध्यान से कल ही ईएलएसएस म्यूचुअल फंड में निवेश करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें 

Real Estate: घर खरीदना हो रहा मुश्किल, कीमतों में आया 31 फीसदी का उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget