एक्सप्लोरर

Elon Musk Wikipedia: ट्विटर के बाद विकिपीडिया की बारी? एलन मस्क ने नाम बदलने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर

Wikipedia Name Change: एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को खरीदने के बाद उसका नाम बदलकर एक्स कर दिया है. अब उन्होंने विकिपीडिया को नाम बदलने का ऑफर दिया है...

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. उन्होंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर का अधिग्रहण किया था. डील के बाद मस्क ने ट्विटर का नाम बदल दिया है और एक्स कर दिया है. अब ऐसा लग रहा है कि विकिपीडिया का नाम बदले जाने की बारी आ गई है.

ट्विटर का नाम बदलने से जोड़ रहे लोग

ताजे घटनाक्रम में एलन मस्क ने विकिपीडिया को नाम बदलने का ऑफर दिया है. उन्होंने ऐलान किया है कि अगर विकिपीडिया का नाम बदला जाता है तो वह इसके लिए 1 बिलियन डॉलर दे सकते हैं. एलन मस्क के ऑफर के बाद इस बारे में हर ओर चर्चा होने लग गई है. इस ऑफर को ट्विटर का नाम बदलकर एक्स किए जाने से भी जोड़ा जा रहा है.

यहां से शुरू हुआ पूरा मामला

इस पूरे प्रकरण की शुरुआत एलन मस्क के एक अपडेट से ही हुई. उन्होंने विकिपीडिया के एक पेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें विकिपीडिया के फाउंडर जिम्मी वेल्स की एक अपील है. उसमें कहा गया है- विकिपीडिया बिक्री के लिए नहीं है. कृपया इसे पढ़े बिना आगे नहीं बढ़ें. पढ़ने में आपका बस एक मिनट लगेगा. विकिपीडिया की इस अपील में पाठकों से डोनेशन की मांग की गई है.

एलन मस्क को इस बात पर हैरानी

उसके बाद एलन मस्क ने अपडेट के साथ जोड़ा कि आखिर विकिमीडिया फाउंडेशन को इतने पैसों की जरूरत क्यों है? विकिमीडिया फाउंडेशन ही विकिपीडिया का संचालन करता है. एलन मस्क सवाल उठाते हैं कि निश्चित तौर पर सिर्फ विकिपीडिया को चलाने के लिए विकिमीडिया को इमने पैसों की जरूरत नहीं पड़ सकती है. उन्होंने हैरानी जाहिर करते हुए सवाल उठाया कि आखिर पैसे मांगे क्यों जा रहे हैं...

साल भर रखना होगा नया नाम

उसके बाद सबसे बड़े धनकुबेर ने कटाक्ष करते हुए ऑफर दिया. उन्होंने कहा कि अगर Wikipedia अपना नाम बदलकर Dickipedia कर ले तो वह इसके लिए 1 बिलियन डॉलर दे सकते हैं. एक यूजर के रिप्लाय में आगे उन्होंने बताया कि 1 बिलियन डॉलर पाने के लिए विकिपीडिया को कम से कम एक साल के लिए अपना नाम Dickipedia करना होगा.

ये भी पढ़ें: लॉकर में रखे-रखे हो गया नुकसान? जानें क्या है बैंकों से हर्जाने का नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget