एक्सप्लोरर

Elon Musk on TikTok: क्या एलन मस्क खरीदेंगे टिकटॉक? खुद टेस्ला के CEO ने अब कर दिया क्लियर

Elon Musk on TikTok: एलन मस्क ने कहा कि टिकटॉक खरीदने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि TikTok के लिए बोली नहीं लगाई है. मस्क ने वेल्ट ग्रुप के कॉन्फ्रेंस ने यह बात कही.

Elon Musk on TikTok: दुनिया के टेक दिग्गजों में शामिल एलन मस्क (Elon Musk) ने कह दिया है कि शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक को खरीदने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है. बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित जोखिम के चलते अमेरिका में इस पर बैन लगाने की कोशिश जारी है क्योंकि टिकटॉक का मालिकाना हक रखने वाली बाइटडांस चीनी कंपनी है. 

'मैंने टिकटॉक के लिए नहीं लगाई बोली': मस्क

मस्क ने जनवरी में यह बात कही थी, जिसे शनिवार (8 फरवरी) को जर्मन मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर एसई के वेल्ट ग्रुप ने ऑनलाइन जारी किया. दरअसल, वेल्ट ग्रुप के आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में मस्क वीडियो के जरिए शामिल हुए थे. मस्क ने कहा, 'मैंने TikTok के लिए बोली नहीं लगाई है.' इससे एक हफ्ते पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर मस्क चाहे तो वह टिकटॉक को खरीद सकते हैं.

'TikTok खरीदने में नहीं कोई दिलचस्पी': मस्क

मस्क ने वेल्ट ग्रुप के कॉन्फ्रेंस में कहा, 'TikTok खरीदने के बाद इसके साथ क्या करना है इसे लेकर मेरा अभी कोई प्लान नहीं है. मैं खुद इस शॉर्ट वीडियो ऐप का इस्तेमाल नहीं करता और न ही मुझे इसके फॉर्मेट की कोई जानकारी है.' मस्क ने कहा, 'टिकटॉक खरीदने की मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है. मैं आमतौर पर तभी किसी कंपनी में निवेश करता हूं, जब वह दुर्लभ होती है. जैसे कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अरबों डॉलर का निवेश असामान्य था.'

मस्क ने कहा, 'मैं आमतौर पर कंपनियों की शुरुआत एक नए सिरे से करता हूं.' बता दें कि अमेरिकी सत्ता में आने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें टिकटॉक पर बैन लगाने में देरी की मांग की गई जबकि इस पर 19 जनवरी से ही बैन लगाया जाना था. 

ट्रंप ने टिकटॉक के सामने रखी ये शर्त

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था, 'कानून के रोक लगाए जाने से पहले की समय सीमा हम बढ़ाएंगे ताकि अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए समझौता कर सकें. मैं चाहूंगा कि अमेरिका के पास इसका 50 परसेंट मालिकाना हक हो. ऐसा करके हम टिकटॉक को बचा सकते हैं.'

ये भी पढ़ें:

NRI : भारत में निवेश करने से पहले एनआरआई ये कर लें नहीं तो बुरी तरह फंसेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget