एक्सप्लोरर

इस शेयर की लगी लंका, एक दिन में 3000 प्रतिशत चढ़ने के बाद सिर्फ 3 दिन में डूब गई 70 फीसदी पूंजी

Pump & Dump: सोमवार को शेयर में करीब 3000 प्रतिशत की उछाल आई. मंगलवार को यह 11 प्रतिशत टूटा. बुधवार को 40 प्रतिशत और गुरुवार को और 25 प्रतिशत गिर गया. यानी कुछ ही दिनों में स्टॉक रोलर-कोस्टर राइड पर चला गया.

Eightcl Holdings Share: ई-कॉमर्स कंपनी एटको होल्डिंग्स के स्टॉक्स ने अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल मचाई. इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान शेयर 5600 प्रतिशत तक चढ़ गया और आखिर में 3000 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. यह किसी भी सामान्य कंपनी के लिए बेहद असामान्य और चौंकाने वाला इवेंट था. लेकिन सिर्फ तीन दिनों के अंदर ही इस शेयर ने 70 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट दर्ज कराई जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

शेयर में उछाल के बाद गिरावट

सोमवार को शेयर में करीब 3000 प्रतिशत की उछाल आई. मंगलवार को यह 11 प्रतिशत टूटा. बुधवार को 40 प्रतिशत और गुरुवार को और 25 प्रतिशत गिर गया. यानी कुछ ही दिनों में स्टॉक रोलर-कोस्टर राइड पर चला गया.

स्टॉक में तेज उछाल की शुरुआत तब हुई जब कंपनी ने यह घोषणा की कि वह 17.12 करोड़ शेयर प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए बेचने जा रही है. कंपनी ने यह भी कहा कि इस प्लेसमेंट में ओपनएआई के सैम आल्टमैन की कंपनी वर्ल्ड फाउंडेशन भी भाग लेगी. इसके अलावा कंपनी ने बताया कि जुटाई गई राशि का इस्तेमाल वर्ल्डकॉइन खरीदने के लिए किया जाएगा. साथ ही बैलेंस शीट में एथेरियम को रिजर्व करेंसी के तौर पर शामिल करने पर भी विचार किया जा रहा है.

कंपनी का बड़ा ऐलान

कंपनी का स्टॉक सोमवार को लगभग 45 डॉलर पर बंद हुआ था. लेकिन तेज गिरावट के बाद शुक्रवार को यह सिर्फ 1.5 डॉलर ऊपर जाकर बंद हुआ. यानी शुरुआती उछाल ने जितना उत्साह पैदा किया था उतनी ही तेजी से निवेशकों का भरोसा भी हिल गया.

ये भी पढ़ें: डिफेंस मिनिस्ट्री से बड़ा ऑर्डर मिलते ही रॉकेट की तरह भागा ये शेयर, निवेशकों की लगी लॉटरी

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा पैसा नहीं है? फिर भी खरीद सकते हैं Jio का शेयर, क्या है MTF?
पूरा पैसा नहीं है? फिर भी खरीद सकते हैं Jio का शेयर, क्या है MTF?
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget