एक्सप्लोरर

Mustard Oil: ग्लोबल मार्केट में गिरावट से सस्ता हुआ खाने का तेल, चेक करें आज के रेट्स

Mustard Oil: दिल्ली में शनिवार को सरसों, सोयाबीन तेल की कीमतों में गिरावट रही है. इसके अलावा कच्चा पाम तेल और पामोलीन भी फिसला है.

Edible Oil Price: ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों में गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली में शनिवार को सरसों, सोयाबीन तेल की कीमतों में गिरावट रही है. इसके अलावा कच्चा पाम तेल और पामोलीन भी फिसला है. इसके अलावा देशी तेलों की मांग होने की वजह से मूंगफली और बिनौला की कीमतें स्थिर रही हैं.

कैसी रही ग्लोबल मार्केट की चाल?
बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में कल मंदी थी जबकि शुक्रवार रात मंदा रहने के बाद शिकागो एक्सचेंज सोमवार को बंद रहेगा. विदेशों में ऐतिहासिक मंदी के बीच पिछले दिनों विदेशी बाजारों में खाद्यतेलों के भाव काफी टूटे हैं. तेल कीमतों में लगभग 50-60 रुपये किलो तक की गिरावट आई है. इस गिरावट की चपेट में देश के आयातकों का बचना असंभव लग रहा है.

आयात शुल्क में कमी की गई
इसके अलावा सरकार के द्वारा अलग-अलग किस्तों में आयात शुल्क में कमी की गई है. डेढ़ दो साल पहले तक सोयाबीन और सूरजमुखी आयात पर 38.25 फीसदी और सीपीओ पर 41.25 फीसदी का आयात शुल्क लगता था जो अलग अलग किस्तों में कमी किये जाने के बाद मौजूदा वक्त में सोयाबीन और सूरजमुखी का शून्य शुल्क पर 40 लाख टन खाद्यतेल की दो साल के लिए आयात करने की अनुमति दी गई है. सीपीओ का आयात शुल्क घटकर 5.50 फीसदी रह गया है.

खाद्यतेलों के दाम फिसले
विदेशों में खाद्यतेलों के दाम लगभग 50-60 रुपये किलो टूटने, कई बार आयात शुल्क में कमी किये जाने के बाद दो साल के लिए शुल्क मुक्त आयात की अनुमति देने का औचित्य समझ पाना समझ से परे है. इसके दूसरे पहलू को देखें तो इस गिरावट का फायदा न तो उपभोक्ताओं को मिल रहा है, न तेल उद्योग को, न ही किसानों को.

सरसों की आवक कम हो रही
बाजार में सरसों की आवक कम होती जा रही है और आगे त्यौहारों के दौरान इसकी भारी कमी का सामना करना पड़ सकता है. विदेशी तेलों के मुकाबले देशी तेलों की मांग है और इसी वजह से मूंगफली तेल तिलहन और बिनौला तेल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे.

चेक करें आज कितना है तेल का लेटेस्ट रेट-

  • सरसों तिलहन - 7,485-7,535 (42 फीसदा कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल
  • मूंगफली - 6,765 - 6,890 रुपये प्रति क्विंटल
  • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,710 रुपये प्रति क्विंटल
  • मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,635 - 2,825 रुपये प्रति टिन
  • सरसों तेल दादरी- 15,150 रुपये प्रति क्विंटल
  • सरसों पक्की घानी- 2,380-2,460 रुपये प्रति टिन
  • सरसों कच्ची घानी- 2,420-2,525 रुपये प्रति टिन
  • तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,100 रुपये प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल
  • सीपीओ एक्स-कांडला- 11,300 रुपये प्रति क्विंटल
  • बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,150 रुपये प्रति क्विंटल
  • पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल
  • पामोलिन एक्स- कांडला- 12,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन दाना - 6,500-6,550 रुपये प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन लूज 6,300- 6,350 रुपये प्रति क्विंटल
  • मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल

यह भी पढ़ें:
World Bank: भारत के हेल्थकेयर सेक्टर को बढ़ावा दे रहा वर्ल्ड बैंक, दिया 1.75 अरब डॉलर का कर्ज 

Currency News: आपके पास भी है 500 रुपये का नोट तो जानें जरूरी बात, कौन से नोट हैं फर्जी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget