एक्सप्लोरर

Edible Oil: खाने के तेल के पैकेट पर सही मात्रा बताएं ऑयल कंपनियां, लेबलिंग ठीक करने को सरकार ने दिया समय

Edible Oil: कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री ने तेल मैन्यूफैक्चर्रर्स को लेबलिंग में सुधार करने की सलाह दी है. उत्पाद के वजन के साथ टेंप्रेचर को बताए बिना शुद्ध मात्रा घोषित करने की लेबलिंग को सही करना होगा.

Edible Oil Packaging: केन्द्र सरकार ने खाने के तेल बनाने वाले मैन्यूफैक्चर्रर्स, पैकर्स, इंपोर्टर्स को अपने प्रोडक्ट यानी खाद्य तेल आदि का वजन घोषित करने के अलावा तापमान के बिना उसकी शुद्ध मात्रा घोषित करने की सलाह दी है. कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री ने उन्हें उत्पाद के वजन के साथ टेंप्रेचर को बताए बिना शुद्ध मात्रा घोषित करने की अपनी लेबलिंग में सुधार करने की सलाह दी है.

तेल कंपनियों और इंडस्ट्री को ये काम इस निर्देश के जारी होने के तारीख से छह महीने के भीतर यानी 15 जनवरी 2023 तक पूरा कर लेना है. केन्द्र ने खाद्य तेल उत्पादकों को अपने उत्पाद का वजन घोषित करने के अलावा बिना तापमान के उसकी शुद्ध मात्रा घोषित करने के लिए कहा है और इसके लिए पांच महीने का समय दिया है.

क्या है इसका मतलब
एक लीटर के खाने के तेल के पैकेट में कितना वजन का तेल आता है ये उसके तापमान के मुताबिक अलग-अलग हो सकता है. उदाहरण के लिए हम सोयाबीन ऑयल को ले सकते हैं जो 21 डिग्री सेंटीगेट पर उत्पादित हो तो एक किलो के पैकेट में 919.1 ग्राम आता है. वहीं 60 डिग्री सेंटीग्रेट पर इसको मैन्यूफैक्चर किया जाए तो इसके 1 किलो के पैकेट में केवल 896.6 ग्राम तेल ही आएगा. इसका अर्थ है कि कंज्यूमर तेल के पैकेट के लिए पैसे तो पूरे एक किलो दे रहा है पर उसको मिल केवल 896.6 ग्राम तेल ही मिल रहा है.

क्या हो रहा है फिलहाल
दरअसल एडिबल ऑयल मैन्यूफैक्चर्रस खाद्य तेल की यूनिट्स के साथ पैकिंग के समय तापमान का उल्लेख करते हुए खाद्य तेल की शुद्ध मात्रा की घोषणा कर रहे हैं. कुछ मैन्यूफैक्चर तो टेंप्रेचर को 60 डिग्री सेंटीग्रेट तक बढ़ा रहे हैं. यह देखा गया है कि जब पैकेजिंग में उच्च तापमान का उल्लेख होता है तब खाद्य तेल, वनस्पति घी आदि की शुद्ध मात्रा की इस तरह की घोषणा को आयतन के संदर्भ में मात्रा के साथ अलग-अलग तापमानों पर (उदाहरण के लिए 1 लीटर) स्थिर रखा जाता है. 

सोयाबीन तेल का वजन अलग-अलग तापमान पर अलग-अलग हो सकता है, जैसे कि एक लीटर की मात्रा में यह निम्नानुसार है. 

1 लीटर तेल 21 डिग्री सेंटीग्रेट पर पैक हो तो इसका वजन 919.1 ग्राम
1 लीटर तेल 30 डिग्री सेंटीग्रेट पर पैक हो तो इसका वजन 913 ग्राम
1 लीटर तेल 40 डिग्री सेंटीग्रेट पर पैक हो तो इसका वजन 906.2 ग्राम
1 लीटर तेल 50 डिग्री सेंटीग्रेट पर पैक हो तो इसका वजन 899.4 ग्राम
1 लीटर तेल 60 डिग्री सेंटीग्रेट पर पैक हो तो इसका वजन 892.6 ग्राम

पैकेज्ड कमोडिटीज रूल्स के खिलाफ है ये
लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) रूल्स, 2011 के तहत कंज्यूमर्स के हित में सभी प्री-पैकेज्ड उत्पादों पर अन्य घोषणाओं के अलावा वजन या माप की मानक इकाइयों के बारे में शुद्ध मात्रा की घोषणा करना अनिवार्य है. रूल बुक के मुताबिक खाद्य तेल, वनस्पति घी आदि की शुद्ध मात्रा को या तो वजन या मात्रा में घोषित किया जाना चाहिए और यदि इसे मात्रा में घोषित किया जाता है, तो अनिवार्य रूप से वस्तु का वजन घोषित किया जाना चाहिए. यह देखा गया है कि तेल कंपनियां और इंडस्ट्री लगातार मात्रा में शुद्ध मात्रा की घोषणा करते हुए तापमान का भी जिक्र कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Wheat Flour Export Ban: महंगाई कम करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं के आटे के निर्यात पर लगेगा बैन!

Stock Market Closing: मुनाफावसूली के चलते ऊपरी स्तरों से गिरा बाजार, सेंसेक्स 310 तो निफ्टी 82 अंक गिरकर हुआ बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z के लिए Cool बनेंगे सरकारी बैंक, लेकिन कैसे? वित्त मंत्री ने समझाया
Gen Z के लिए Cool बनेंगे सरकारी बैंक, लेकिन कैसे? वित्त मंत्री ने समझाया
2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: 2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget