एक्सप्लोरर

इन गलतियों के कारण e-Shram Card का आवेदन हो सकता है रद्द,रजिस्ट्रेशन करते वक्त रखें इन बातों का ख्याल

आपको बता दें कि ई-श्रमिक कार्ड का रजिस्ट्रेशन करते वक्त आपसे कई तरह की जानकारी मांगी जाती है. इसमें आधार कार्ड , राशन कार्ड, बैंक डिटेल्स जैसे अकाउंट नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि की जरूरत पड़ती है.

भारत की एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र में  काम करने वाले श्रमिकों की है.इस क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होते हैं. कोरोना महामारी का असर इस वर्ग के लोगों पर सबसे पहले देखने को मिला. शहरों में फैक्ट्रियां बंद हो गई और लोगों को घरों की तरफ वापस जाना पड़ा. ऐसे में सरकार ने इस वर्ग के लोगों की आर्थिक मदद करने के लिए ई-श्रमिक कार्ड योजना की शुरुआत की. इस योजना के तहत मजदूरी करने वाले असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को सरकार आर्थिक मदद देती है.

इस योजना के तहत देश भर के कुल 24 करोड़ से ज्यादा लोगों ने ई-श्रमिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है. सरकार का लक्ष्य है देश के सभी कामगार इस योजना से खुद को जोड़े. लेकिन, कई बार ई-श्रमिक पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद लोगों का एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाता है.इसके कई कारण हो सकते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो हम आपको ई-श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियम के बारे में बताते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

डॉक्यूमेंट्स में गलती होने के कारण ई-श्रमिक कार्ड हो सकता है रद्द
आपको बता दें कि ई-श्रमिक कार्ड का रजिस्ट्रेशन करते वक्त आपसे कई तरह की जानकारी मांगी जाती है. इसमें आधार कार्ड , राशन कार्ड, बैंक डिटेल्स जैसे अकाउंट नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि की जरूरत पड़ती है. अगर इन डॉक्यूमेंट्स में से किसी को अपलोड करने में गलती होती है तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है.

संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का आवेदन हो सकता है कैंसिल
गौरतलब है कि इस पोर्टल पर केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं. किसी फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर, रेड़ी पटरी लगाने वाला व्यक्ति, किसी Construction site में काम करने वाला मजदूर आदि शामिल है. इन लोगों का पीएफ खाता नहीं होना चाहिए. इनकम टैक्स देने वाले व्यक्ति का फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा.

सरकारी पेंशनभोगी का फॉर्म हो जाएगा रिजेक्ट
ई श्रमिक कार्ड योजना का लाभ वह लोग नहीं ले सकते हैं जिन्हें पहले से सरकार द्वारा किसी पेंशन का लाभ मिलता है. इसके साथ ही किसी सरकार पद से रिटायर कर्मचारी को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता है. अगर किसी व्यक्ति के पास पहले से एक ई-श्रमिक कार्ड है तो उसे दूसरे कार्ड का फायदा नहीं मिल सकता है.

ई-श्रम योजना से मिलता है यह लाभ-
-2 लाख तक का बीमा कवर की मिलती है सुविधा.
-किसी श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 2 लाख की आर्थिक सहायता मिलती है.
-इसके साथ ही किसी हादसे में पूर्ण विकलांगता पर 2 लाख की मदद और आंशिक मदद पर 1 लाख रुपये की मदद मिलती है.
-हर महीने सरकार द्वारा आर्थिक मदद लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है.

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में ट्रैवल करते वक्त बेवजह चेन पुलिंग करना है कानूनी अपराध! हो सकती है कार्रवाई, नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

आप भी ले रहे हैं ब्रोकर की मदद से लोन तो रखें इन बातों का खास ख्याल, नहीं तो बाद में हो सकता है बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget