एक्सप्लोरर

मांग बढ़ने से सोना चढ़ा, 31,000 रुपये तक जा पहुंचा

सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि लोकल ज्वैलर्स के साथ-साथ रिटेल खरीदारों की भारी मांग से भी सोने की कीमतों में तेजी आई है. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना प्रत्येक 650-650 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 31,000 रुपये और 30,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

नई दिल्ली: आज सोने के दाम में जोरदार उछाल देखा गया है और इसी के चलते सोने ने आज 31,000 रुपये का भाव छू लिया है. विदेशों में सोने में सुधार के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आज खरीदारी बढ़ने से सुनहरी मेटल का भाव 650 रुपये की तेजी के साथ 31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया.

1409201710_HC_Bullion_Prices-300

कमोडिटी मार्केट के जानकारों ने कहा है कि उत्तर कोरिया अपने शक्तिशाली परमाणु परीक्षण के बाद संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के खिलाफ अड़ियल रुख अपनाए हुए है. इससे उस क्षेत्र में भूराजनयिक तनाव बढ़ा हुआ है. उनके मुताबिक कोरियायी प्रायद्वीप को लेकर अनिशचितता के माहौल में सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सर्राफा की मांग बढ़ेगी. इसी सोच के चलते निवेशकों में सोने की खरीदारी को लेकर उत्साह बढ़ता हुआ देखा जा रहा है.

दिल्ली में सोने के दाम सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि लोकल ज्वैलर्स के साथ-साथ रिटेल खरीदारों की भारी मांग से भी सोने की कीमतों में तेजी आई है. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना प्रत्येक 650-650 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 31,000 रुपये और 30,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले दो दिनों के कारोबार में इस मूल्यवान धातु के भाव में 650 रुपये की गिरावट आयी थी.

ग्लोबल बाजार में सोने के दाम वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 1,318.96 डॉलर के दो सप्ताह के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 1323.60 डालर प्रति औंस हो गया. चांदी भी 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 17.75 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

चांदी में दिखी गिरावट वहीं इसके उलट इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग के चलते चांदी 350 रुपये की गिरावट के साथ 41,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. दूसरी ओर चांदी तैयार की कीमत 350 रुपये की गिरावट के साथ 41,500 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 370 रुपये की गिरावट के साथ 40,930 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी. हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा.

2018-19 का आम बजट 1 फरवरी को ही संभव

अब गूगल से ऑनलाइन पेमेंट भीः गूगल लॉन्च करेगा मोबाइल पेमेंट सर्विस ‘तेज’

GOOD NEWS: अब सफर में आईडी प्रूफ जरूरी नहीं, ‘एम आधार’ से भी होगा काम जेपी के घर खरीदने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट चिंतितः दिया बड़ा आदेश सरकार को पेट्रोल-डीजल के भाव जल्द ही कम होने की उम्मीद, नहीं घटाएगी टैक्स अब 100 रुपये का सिक्का जारी करेगी सरकार, जानें क्या होगा खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! क्रूड 114 डॉलर के पार , हफ्ते भर में 8% उछला भाव
महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! क्रूड 114 डॉलर के पार , हफ्ते भर में 8% उछला भाव
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget