एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से क्रिप्टो मार्केट में होगा बूम, बिटकॉइन में भारी उछाल रहेगा जारी

Bitcoin Rate: अमेरिका से आ रही खबरों के बाद क्रिप्टोकरेंसी, खासकर बिटकॉइन के दाम में और उछाल आने की पूरी उम्मीदें हैं. जनिए ऐसा क्या करने जा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप..

Bitcoin: क्रिप्टोकरेंसी के दाम में आज तेजी देखी जा रही है और इसमें बिटकॉइन की कीमत फिर से 96,000 डॉलर के पास चली गई है. अमेरिका से आ रही खबरों के बाद क्रिप्टोकरेंसी, खासकर बिटकॉइन के दाम में और उछाल आने की पूरी उम्मीदें हैं. आज बिटकॉइन के दाम देखें तो ये 517.70 डॉलर या 0.54 फीसदी की उछाल के साथ 95,446.28 डॉलर के रेट पर है.

SEC के नए चेयरमैन की भर्ती के लिए पॉल एटकिन्स का इंटरव्यू हुआ

दुनिया की महाशक्ति कहे जाने वाले देश अमेरिका में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने से पहले ही कई संगठनात्मक बदलाव लगातार देखने को मिल रहे हैं. अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के नए चेयरमैन की भर्ती के लिए पॉल एटकिन्स का इंटरव्यू लिया गया है. बता दें कि पॉल एटकिन्स क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल ऐसेट्स के समर्थक हैं. इसी के चलते ये माना जा सकता है कि एसईसी के मौजूदा चेयरमैन गैरी जेंसलर के जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप पॉल एटकिन्स को एसईसी चेयरमैन के तौर पर नियुक्त कर सकते हैं. मामले की जानकारी रखने वाले कुछ सदस्यों के आधार पर ये खबर आई है. 

डिजिटल ऐसेट के पक्षधर हैं पॉल एटकिन्स

पॉल एटकिन्स डिजिटल ऐसेट्स के मजबूत समर्थक हैं और इससे पहले वो जॉर्ज डब्ल्यू बुश ऐडमिनिस्ट्रेशन में रिपबल्किन एसईसी कमिश्नर के तौर पर कार्य कर चुके हैं. वो इस समय डिजिटल ऐसेट्स और फिनटेक कंपनियों के पक्षधर हैं और इसी के चलते ये साफ है कि ट्रंप के कार्यकाल के दौरान क्रिप्टोकरेंसी जैसे वर्चुअल करेंसी ऐसेट्स को जमकर उछाल मिलने वाला है.

SEC के प्रमुख गैरी जेंसलर पहले ही कर चुके इस्तीफे का ऐलान

गैरी जेंसलर पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वो सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे रहे हैं. 20 जनवरी 2025 को उनका आखिरी कार्यकारी दिन होगा. खास बात ये है कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत साफ होते ही उन्होंने इस इस्तीफे का ऐलान कर दिया था. दरअसल वो डिजिटल ऐसेट्स या क्रिप्टोकरेंसी जैसे वर्चुअल करेंसी के खिलाफ हैं. पूर्व गोल्डमैन सैक्स के बैंकर के तौर पर उन्होंने अपने कार्यकाल में क्रिप्टो ऐसेट्स पर कड़ा रुख अपनाए रखा जिसके बाद कई क्रिप्टो एक्सचेंज और संस्थाओं पर कड़े एक्शन लिए. सैम बैंकमैन के एफटीएक्स एक्सचेंज के धराशायी होने की घटना भी इन्हीं के कार्यकाल के दौरान हुई. 

ये भी पढ़ें

EPFO News: ईपीएफओ की इनऑपरेटिव ईपीएफ खातों की संख्या हुई 80 लाख से ज्यादा, 28670 करोड़ रुपये हैं इन खातों में जमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget