एक्सप्लोरर

Domestic Flight Ticket Fare: घरेलू उड़ान का किराया 12.50% बढ़ा, विमान में यात्री क्षमता 65% से बढ़कर 72.5% हुई

Domestic Flight Ticket Fare: सिविल एविएशन मंत्रालय ने घरेलू उड़ानों का किराया 12.50% बढ़ा दिया है. इसमें एयरपोर्ट की यूजर डेवलपमेंट फीस, पैसेंजर सिक्योरिटी फीस और जीएसटी शामिल नहीं है.

Domestic Flight Ticket Fare: देश में एक ओर कोविड का खतरा कम हो रहा है तो दूसरी ओर भारी घाटा सह चुका एविएशन सेक्टर खुल रहा है. इस स्थिति को देखते हुए सिविल एविएशन मंत्रालय ने गुरुवार को ये आदेश जारी किया है कि घरेलू उड़ानों के लिए एयरलाइन कंपनियों की अपनी फ्लाइट कैपेसिटी अब 65% से बढ़कर 72.5% होगी. इसके साथ ही मंत्रालय ने घरेलू उड़ानों का किराया भी आज से 12.50% बढ़ा दिया है. इसमें एयरपोर्ट की यूजर डेवलपमेंट फीस, पैसेंजर सिक्योरिटी फीस और जीएसटी शामिल नहीं है. फिलहाल ये आदेश इस महीने के लिए लागू है. 1 सितंबर से कैपिंग को लेकर नए आदेश की संभावना है.

सेक्टर A के रूट्स और उनके किराए की कैपिंग

सेक्टर A के तहत आने वाले रूट यानी दिल्ली-चंडीगढ़, गोवा-मुंबई, मैंगलोर-बैंगलोर, श्रीनगर-जम्मू के लिए किराए की कैपिंग को इस तरह बढ़ाया गया है. सेक्टर A के अंतर्गत पहले न्यूनतम फेयर 2600 रुपये था और अधिकतम 7800 रुपये था लेकिन आज से लागू नए किराए के अनुसार न्यूनतम किराया 2925 रुपये और अधिकतम 8775 रुपये कर दिया गया है.

सेक्टर B के रूट्स और उनके किराए की कैपिंग

सेक्टर B के तहत आने वाले रूट यानी अहमदाबाद-भोपाल, लेह-दिल्ली, हैदराबाद-मुंबई, दिल्ली-श्रीनगर के लिए किराए की कैपिंग को इस तरह बढ़ाया गया है. सेक्टर B के अंतर्गत पहले न्यूनतम फेयर 3300 रुपये था और अधिकतम 9800 रुपये था लेकिन आज से लागू नए किराए के अनुसार न्यूनतम किराया 3712.5 रुपये और अधिकतम 11025 रुपये कर दिया गया है.

सेक्टर C के रूट्स और उनके किराए की कैपिंग

सेक्टर C के तहत आने वाले रूट यानी बैंगलोर-मुंबई, कोलकाता-लखनऊ, पटना-दिल्ली, चेन्नई-कोलकाता के लिए किराए की कैपिंग को इस तरह बढ़ाया गया है. सेक्टर C के अंतर्गत पहले न्यूनतम फेयर 4000 रुपये था और अधिकतम 11700 रुपये था लेकिन आज से लागू नए किराए के अनुसार न्यूनतम किराया 4500 रुपये और अधिकतम 13162.50 रुपये कर दिया गया है.

सेक्टर D के रूट्स और उनके किराए की कैपिंग

सेक्टर D के तहत आने वाले रूट यानी दिल्ली-मुंबई, चेन्नई-मुंबई, पोर्ट ब्लेयर-चेन्नई, जयपुर-वाराणसी के लिए किराए की कैपिंग को इस तरह बढ़ाया गया है. सेक्टर D के अंतर्गत पहले न्यूनतम फेयर 4700 रुपये था और अधिकतम 13000 रुपये था लेकिन आज से लागू नए किराए के अनुसार न्यूनतम किराया 5287.50 रुपये और अधिकतम 14625 रुपये कर दिया गया है.

सेक्टर E के रूट्स और उनके किराए की कैपिंग

सेक्टर E के तहत आने वाले रूट यानी दिल्ली-बैंगलोर, गुवाहाटी-दिल्ली, जयपुर-बैंगलोर, गोवा-दिल्ली के लिए किराए की कैपिंग को इस तरह बढ़ाया गया है. सेक्टर E के अंतर्गत पहले न्यूनतम फेयर 6100  रुपये था और अधिकतम 16900 रुपये था लेकिन आज से लागू नए किराए के अनुसार न्यूनतम किराया 6862.50 रुपये और अधिकतम 19012.5 रुपये कर दिया गया है.

सेक्टर F के रूट्स और उनके किराए की कैपिंग

सेक्टर F के तहत आने वाले रूट यानी दिल्ली-कोच्चि, मुंबई-गुवाहाटी, मुंबई-श्रीनगर, चेन्नई-गुवाहाटी के लिए किराए की कैपिंग को इस तरह बढ़ाया गया है. सेक्टर F के अंतर्गत पहले न्यूनतम फेयर 7400 रुपये था और अधिकतम 20400 रुपये था लेकिन आज से लागू नए किराए के अनुसार न्यूनतम किराया 8325 रुपये और अधिकतम 22950 रुपये कर दिया गया है.

सेक्टर G के रूट्स और उनके किराए की कैपिंग

सेक्टर G के तहत आने वाले रूट यानी कोयम्बटूर-दिल्ली, दिल्ली- थिरुवनंथपुरम, दिल्ली-पोर्ट ब्लेयर के लिए किराए की कैपिंग को इस तरह बढ़ाया गया है. सेक्टर G के अंतर्गत पहले न्यूनतम फेयर 8700 रुपये था और अधिकतम 24200 रुपए था लेकिन आज से लागू नए किराए के अनुसार न्यूनतम किराया 9787.50 रुपये और अधिकतम 27225 रुपये कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:
राजकोट से पहली बार गोवा के लिए सीधी फ्लाइट की शुरुआत, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वाटर कैनन से दी सलामी
Flights News: छात्रों के लिए अमेरिका जाने वाली फ्लाइट की संख्या बढ़ाएगा एयर इंडिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
कौन चला रहा ट्रंप का शेयर बाजार? अरबों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पर डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल
कौन चला रहा ट्रंप का शेयर बाजार? अरबों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पर डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल
कहीं आपका निवेश डेड मनी तो नहीं? पैसा तो होगा लेकिन खर्च नहीं कर पाएंगे
कहीं आपका निवेश डेड मनी तो नहीं? पैसा तो होगा लेकिन खर्च नहीं कर पाएंगे
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget