एक्सप्लोरर

Flights News: छात्रों के लिए अमेरिका जाने वाली फ्लाइट की संख्या बढ़ाएगा एयर इंडिया 

अमेरिका के शिक्षण संस्थानों में भारतीय छात्रों के एडमिशन को देखते हुए एयर इंडिया ने अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स की संख्या बढ़ा दी है. अब प्रत्येक सप्ताह 21 फ्लाइट अमेरिका जाएंगी. 

अमेरिका के लिए एयर इंडिया अपनी फ्लाइट्स की संख्या में इजाफा करेगा. दरअसल, अमेरिका में इस समय एडमिशन का दौर चल रहा है, जिसे देखते हुए एयर इंडिया ने अपनी फ्लाइट की संख्या को बढ़ाने का फैसला किया है. कई स्‍टूडेंट्स की ओर से इस संबंध में सोशल मीडिया पर मांग की गई थी. एयर इंडिया ने कहा, 'कोरोना संक्रमण के हालिया मामले को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत से आने वाली फ्लाइट्स की संख्या को सीमित कर दिया था. इसके बाद अमेरिका के कई शहरों में जाने वाली एयर इंडिया की कई फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा. अब चूंकि अमेरिका ने छूट दे दी है तो फ्लाइट की संख्या बढ़ाई जा रही है.  

नई दिल्ली से नेवार्क के बीच अतिरिक्त फ्लाइट
एयर इंडिया ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया है कि एयर इंडिया अगस्त के पहले सप्ताह से अमेरिका जाने वाले विमानों की संख्या को दोगुनी करने जा रही है. एयर इंडिया के मुताबिक नई दिल्ली से नेवार्क के बीच एयर इंडिया की अतिरिक्त फ्लाइटें 6, 13, 20 और 27 अगस्त को संचालित होगी. वर्तमान में जो फ्लाइट संचालित हो रही हैं, ये उसके अलावा है. एयर इंडिया के मुताबिक अभी एक सप्ताह में 10 विमान अमेरिका जा रहे हैं, जिनकी संख्या सात अगस्त से बढ़ाकर 21 कर दी जाएगी. एयर इंडिया अगस्त के पहले सप्ताह से अमेरिका जाने वाले अधिक से अधिक यात्री को समायोजित करने की कोशिश कर रही है. हालांकि 2020 में भारत-अमेरिकी बबल समझौते के तहत भारत से सप्ताह में 40 फ्लाइट अमेरिका जाती थी. 

पढ़ाई शुरू होने से 30 दिन पहले अमेरिका जा सकते हैं छात्र 
कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए अमेरिका ने 4 मई को भारत से आने वाली फ्लाइट्स को सीमित कर दिया था. राष्ट्रपति की घोषणा के बाद सभी तरह के गैर-अप्रवासी वीजा धारियों को अमेरिका आने पर पाबंदी थी. सिर्फ अमेरिकी नागरिक, स्थायी नागरिक और अप्रवासियों को भारत से अमेरिका आने की इजाजत थी. अब एक अगस्त से एफ-1 और एम-1 वीजाधारी स्टूडेंट्स को अमेरिका जाने की छूट दे दी गई है. भारतीय छात्रों की स्टडी शुरू होने से 30 दिन पहले अमेरिका जाने की अनुमति है. कई छात्र वहां पहुंच चुके हैं लेकिन भारत में अमेरिकी वीजा प्रक्रिया में समय लग रहा है इसलिए कई छात्र अभी वहां नहीं पहुंचे हैं. हालांकि वहां के संस्थानों ने सत्र शुरू होने के बाद भारतीय छात्रों को आने की छूट दे दी है.

ये भी पढ़ें-

Tokyo Olympics 2020 Live: डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह, मेडल की उम्मीद बढ़ी

Up Board 10th-12th Result: आज जारी होगा यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का परिणाम, छात्र abp नेटवर्क की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget