एक्सप्लोरर

Business Update : दिल्ली में कारोबार करना हुआ और महंगा, MCD ने बढ़ाई दरें

अभी तक नई फैक्ट्री लगाने, हाउस होल्ड के लिए अलग-अलग दरें लागू थीं. एमसीडी ने समान दरें लागू करते हुए कहा कि इससे एकरूपता आएगी. साथ ही MCD को बहुत फायदा होगा.

Delhi Business Opportunity : अब दिल्ली में नया कारोबार या नई फैक्ट्री- हाउस होल्ड लाइसेंस लेना और महंगा हो गया है. आपको बता दे कि दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) ने नई फैक्ट्री-हाउस होल्ड लाइसेंस (Factory- House Hold Licence) और उनके अपग्रेड (Renewal) के लिए एक समान दरें लागू कर दी हैं. अभी तक नई फैक्ट्री लगाने, हाउस होल्ड के लिए अलग-अलग दरें लागू थीं. MCD ने समान दरें लागू करते हुए कहा कि इससे एकरूपता आएगी. साथ ही MCD को बहुत फायदा होगा. ये नई दरें 5 जुलाई 2022 से लागू मानी जाएंगी. MCD ने अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए बड़ा फैसला किया है.

व्यापारियों में भारी नाराजगी
राजधानी दिल्ली में नई फैक्ट्री खोलने के लिए लाइसेंस देने या उसके अपग्रेड के लिए शुल्क के भुगतान में एक समान दरों को लागू कर दिया है. MCD के इस फैसले से दिल्ली के सभी छोटे-बड़े व्यापारी और कारोबारियों के जेब पर अतिरिक्त भार पडे़गा. जिससे वह सभी काफी नाराज है.

हर 3 साल में 15 % होता है इजाफा
बता दें कि एमसीडी के इस फैसले के बाद दिल्ली में फैक्ट्री लाइसेंस का शुल्क हर 3 साल के बाद 15% बढ़ जाएगा. दिल्ली की तीनों नगर निगम के एक होने के बाद फैसला लिया है. ऐसे में दिल्ली में उद्योग-धंधा लगाने वाले फैक्ट्री मालिकों को अब नई दरों से रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण कराना होगा.

अब 2 हजार से 50 हजार हुई फ़ीस 
नए नियम लागू होने के बाद दिल्ली में नया कारखाना लगाने के लिए फीस 2 हजार से 50 हजार रु तक देनी होगी. दिल्ली में नया कारखाना लगाने के लिए आवेदन शुल्क 1000 रु है. फैक्ट्री लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए भी आवेदन शुल्क और प्रक्रिया शुल्क 1000 रु ही होगी.

MCD ने लागू की लाइसेंस की नई दरें
दिल्ली में कारखाना लगाने के लिए सभी श्रेणियों में आवेदन और प्रोसेसिंग फीस 1000 रु है. पहले साल में 1000, दूसरे साल में 2000 रु और तीसरे साल में 3000 रु हो जाएगी. हाउस होल्ड फैक्ट्री लाइसेंस के रिन्यूअल की सभी श्रेणियों में एप्लीकेशन और प्रोसेसिंग 1000 रु है. घरों में फैक्ट्री लगाने के लिए लोड और श्रेणी के हिसाब से शुल्क लगेगा. रजिस्ट्रेशन फीस न्यूनतम 2 हजार और अधिकतम 4 हजार रु होगा. आपको बता दे कि अब आवेदन और प्रक्रिया सभी श्रेणियों के लिए 1000 रु तय कर दिए है.

ये भी पढ़ें

Rupee - Dollar Update: डॉलर के मुकाबले 80 के लेवल को छूने के कगार पर रुपया, पहली बार 79.60 पर हुआ क्लोज

5G Spectrum Auction: अडानी डाटा नेटवर्क्स समेत 4 कंपनियां ले रही 5जी स्पेक्ट्रम की निलामी में भाग, DOT ने जारी की नामों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget