एक्सप्लोरर

रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप

रिलायंस पावर के शेयर 15 अक्टूबर को ED की कार्रवाई के बाद 5% से ज्यादा गिर गए. एजेंसी ने अनिल अंबानी समूह से जुड़ी 2,032.81 करोड़ रुपये की भारतीय संपत्तियां जब्त की हैं.

आज यानी 15 अक्टूबर को कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कारवाई के बाद शेयर 5% से ज्यादा टूट गए. ED ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले समूह की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर से जुड़ी 2,032.81 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की है. इस कार्रवाई के बाद निवेशकों की नजर अब कंपनी के शेयरों पर बनी हुई है.

ED की यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत चल रही जांच का हिस्सा है. एजेंसी ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में रिलायंस पावर के बैंक खाते और सासन पावर लिमिटेड में उसकी हिस्सेदारी शामिल है.

रिलायंस पावर के खिलाफ ED ने क्या कार्रवाई की?

एजेंसी ने 12 अक्टूबर को FEMA की धारा 37A के तहत जब्ती का आदेश जारी किया था. कंपनी ने नियामकीय फाइलिंग में आरोपों का खंडन किया और कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. साथ ही कंपनी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह अपने और शेयरधारकों के हितों की हिफाजत के लिए जरूरी कानूनी कदम उठाएगी.

क्या है ED की जांच का पूरा मामला?

ED की जांच रिलायंस पावर के खातों में दर्ज 2,101.46 करोड़ रुपये के बट्टे खाते में डाले गए निवेश और प्रावधानों से जुड़ी है. ये निवेश ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स और केमैन आइलैंड्स की कंपनियों में किए गए विदेशी निवेश और अग्रिम रकम से संबंधित बताए गए हैं. एजेंसी के मुताबिक, मामले की शुरुआत साल 2006 में हुई, जब रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड के जरिए 300 मिलियन डॉलर जुटाए थे.

इसमें से 275 मिलियन डॉलर सिंगापुर की सहायक कंपनी में निवेश किए गए थे. इसके बाद इस सहायक कंपनी ने जिनेवा स्थित ड्यूश बैंक (सुइस) एसए में रकम जमा की. ED का आरोप है कि इस जमा रकम का इस्तेमाल विदेशी कंपनियों को दिए गए कर्ज के लिए गारंटी के तौर पर किया गया और लेन-देन से जुड़े डॉक्युमेंट्स में भी कथित तौर पर हेरफेर की गई है. 

आज रिलायंस पावर के शेयर का क्या रहा हाल?

15 अक्टूबर को बीएसई पर रिलायंस पावर का शेयर 19.68 रुपए पर खुला. कारोबार के दौरान इसने 19.84 रुपए का उच्चतम और 18.80 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ. शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, 19 रुपये और 18.50 रुपये के स्तर पर शेयर को सहारा मिल सकता है. वहीं, 21.50 रुपये का स्तर इसके लिए रुकावट बन सकता है. हालांकि, आगे शेयर की कीमत किस दिशा में जाएगी, यह बाजार की चाल और कंपनी से जुड़ी खबरों पर निर्भर करेगा.

देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget