एक्सप्लोरर

Gold Offers on Dhanteras 2022: केवल 50 रुपये के छोटे निवेश में खरीद सकते हैं गोल्ड! जानिए डिटेल्स

Gold Investment: गोल्ड ईटीएफ एक म्यूचुअल फंड की स्कीम है जिसमें आप सोना यूनिट के अनुसार खरीद सकते हैं. अपनी जरूरत के अनुसार कभी भी बेचकर सोने का मूल्य प्राप्त कर सकते हैं.

Gold ETF: भारत में पुराने समय से ही सोने को एक बेहद महत्वपूर्ण कमोडिटी (Commodity) माना जाता है. लोग पहले जमाने से ही सोने में निवेश को बहुत लाभकारी मानते आए हैं. बदलते वक्त के साथ ही वैसे तो मार्केट में निवेश को कई ऑप्शन आ गए हैं, लेकिन आज भी लोग सोना खरीदना बहुत पसंद करते हैं.

एक समय था जब गोल्ड को फिजिकल फॉर्म (Physical Gold) में ही खरीदा जा सकता था, मगर अब आप इसे डिजिटल या गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) के जरिए भी खरीदा जा सकता है. गोल्ड ईटीएफ खरीदने पर इसे स्टोर करने की चिंता आपकी दूर हो जाती है. महंगाई के इस वक्त में भी लोगों को गोल्ड ईटीएफ में निवेश (Gold ETF Investment) करना बहुत पसंद आ रहा है.

आज पूरे देश में धनतेरस (Dhanteras 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है. आज के दिन सोने में निवेश करने को बेहद शुभ माना जाता है. अगर इस धनतेरस आप परंपरागत तरीके से सोना नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) में निवेश कर सकते हैं. इसमें आप कम पैसों में ज्यादा से ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. आइए सबसे पहले जानते हैं गोल्ड ईटीएफ क्या है और इसमें निवेश करना कितना फायदेमंद है-

गोल्ड ईटीएफ क्या है?
गोल्ड ईटीएफ एक म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) की स्कीम है जिसमें आप सोना यूनिट के अनुसार खरीद सकते हैं. इसे आप अपनी जरूरत के अनुसार बेचकर मार्केट के अनुसार सोने का मूल्य प्राप्त कर सकते हैं. इस सोने को खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपनी जरूरत के अनुसार कम पैसों में भी गोल्ड ईटीएफ को खरीद सकते हैं. इस गोल्ड को खरीदने के लिए आपके पास डीमैट अकाउंट होने जरूरी है.

गोल्ड ईटीएफ खरीदने पर मिलते हैं यह फायदे-

  • अपनी जरूरत के अनुसार आप गोल्ड यूनिट खरीद सकते हैं.
  • मिनिमम 50 रुपये से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत. उदाहरण के तौर पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्‍ड ईटीएफ के एक यूनिट की कीमत 44.04 रुपये है.
  • इस गोल्ड को खरीदने पर सोना गायब होने या इसके रखाव की चिंता नहीं रहती है.
  • आपको नकली सोना खरीदने की चिंता नहीं रहती है.
  • इस गोल्ड को खरीदने के लिए आपको किसी अन्य तरह का शुल्क नहीं देना होगा.
  • इस गोल्ड में 3 साल से अधिक निवेश करने पर आप इसके द्वारा आय को लॉग टर्म गेन कैटगरी में डाल दिया जाता है. ऐसे में यह आपको टैक्स छूट में भी मदद करता है.

गोल्ड ईटीएफ खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
गोल्ड ईटीएफ की कीमतें भी मार्केट के गोल्ड प्राइस की तरह बढ़ती घटती रहती है. इस निवेश में भी आप गोल्ड खरीदते हैं जो फिजिकल नहीं होता है. ऐसे में यह खरीद भी मार्केट रिस्क (Market Risk) पर ही निर्भर करता है. इस गोल्ड में निवेश करके आप इस त्योहारी सीजन में अपने पोर्टफोलियो की चमक को बढ़ा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Gold Buying Tips: धनतेरस-दिवाली पर गोल्ड ज्वैलरी खरीदते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल! फ्रॉड से रहेंगे सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Elon Musk Networth: मस्क की दौलत के आगे बौनी दिखी RCB, 561 बार खरीदने की ताकत, भारत की GDP से जुड़ा है आंकड़ा
Elon Musk Networth: मस्क की दौलत के आगे बौनी दिखी RCB, 561 बार खरीदने की ताकत, भारत की GDP से जुड़ा है आंकड़ा
Russian Oil Import: रूसी तेल को लेकर भारत ने क्या बदला दांव? आयात ने बनाया नया रिकॉर्ड
Russian Oil Import: रूसी तेल को लेकर भारत ने क्या बदला दांव? आयात ने बनाया नया रिकॉर्ड
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट? जानें सैलरी हाइक की पूरी टाइमलाइन
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट? जानें सैलरी हाइक की पूरी टाइमलाइन
Dividend Alert: हर शेयर पर 25 रुपये का बंपर डिविडेंड बांट रही टाटा ग्रुप की यह कंपनी, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
हर शेयर पर 25 रुपये का बंपर डिविडेंड बांट रही टाटा ग्रुप की यह कंपनी, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?

वीडियोज

Bollywood News: लगान की सिल्वर जुबली में सलमान खान ने लूटी महफिल, आमिर के जश्न में सजा सितारों का दरबार (14.06.26)
Vasudha: Vasudha का अचार हुआ हिट! कामयाबी देख Sarika ने Chandrika Devi को भड़काया
Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परमाणु हथियार नहीं बनाने पर ईरान राजी, तेल पर बैन से हटेगी रोक, तेहरान को 25 अरब डॉलर की राहत
परमाणु हथियार नहीं बनाने पर ईरान राजी, तेल पर बैन से हटेगी रोक, तेहरान को 25 अरब डॉलर की राहत
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 14 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 14 लोगों की मौत
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
क्या ODI में सबसे तेज गेंद बांग्लादेश के नाहिद राणा ने फेंकी है? जानें टॉप-5 की स्पीड कितनी
क्या ODI में सबसे तेज गेंद बांग्लादेश के नाहिद राणा ने फेंकी है? जानें टॉप-5 की स्पीड कितनी
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
ओमान की खाड़ी में डूबने लगी नाव, 14 भारतीय थे सवार, US नेवी ने रेस्क्यू में की इंडियन नेवी की मदद
ओमान की खाड़ी में डूबने लगी नाव, 14 भारतीय थे सवार, US नेवी ने रेस्क्यू में की इंडियन नेवी की मदद
Watch: नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
iPhone 17 Pro वाली गलती से बचना चाहती है ऐप्पल, 18 Pro में करेगी यह काम
iPhone 17 Pro वाली गलती से बचना चाहती है ऐप्पल, 18 Pro में करेगी यह काम
Embed widget